नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने मॉडल मुजना मसूद मलिक से शादी के बंधन में बंध गए हैं। रऊफ ने शनिवार को इस्लामाबाद में मुजना मसूद से निकाह किया। समारोह में साथी तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी, पूर्व कप्तान और चीफ सलेक्टर शाहिद अफरीदी, लाहौर कलंदर के समीन राणा, आतिफ राणा और आकिब जावेद ने भाग लिया। इस शादी समारोह में रऊफ शेरवानी और उनकी वाइफ व्हाइट लहंगे में नजर आईं।
बेहद खूबसूरत लग रही थीं मुजना मलिक
मुजना इस मौके पर काफी खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वेडिंग शूट का वीडियो और परिवार के साथ फोटोज शेयर किए हैं। दूल्हा-दुल्हन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और फैंस इस जोड़ी को लेकर काफी उत्साहित हैं। हालांकि, कई लोग इस बात को लेकर उत्सुक हैं कि मुजना मसूद कौन हैं और वह हारिस से कैसे मिलीं।
और पढ़िए – IND vs BAN: ऋषभ पंत ने फोटो सेशन में जीत लिया दिल, जयदेव उनादकट को दिला दी ट्रॉफी, देखें वीडियो
कौन हैं हारिस रऊफ की वाइफ मुजना मसूद मलिक
मुजना मसूद मलिक एक फैशन मॉडल, टिकटॉक स्टार और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 52K से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रऊफ की पत्नी इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी इस्लामाबाद (IIUI) में बीएस मीडिया एंड कम्यूनिकेशन की छात्रा हैं।
https://twitter.com/thepctvibes/status/1606624741586083840?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1606624741586083840%7Ctwgr%5Ece9eb55b6f8a4cb7af16861b9124ec38862721ef%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fsports.ndtv.com%2Fcricket%2Fpakistan-pacer-haris-rauf-is-all-smiles-in-adorable-wedding-video-watch-3636567
निकाह के बाद से मुजना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की प्राइवेसी सेटिंग्स को पब्लिक से प्राइवेट में बदल दिया है। हालांकि, कुछ फैंस ने उनकी खूबसूरत तस्वीरों की एक झलक दिखाते हुए तुरंत उनका फैन अकाउंट बना दिया। इस्लामाबाद में जन्मी और पली-बढ़ी मुजना की सुंदरता और फैशन की समझ ने उन्हें चर्चित बना दिया है।
https://twitter.com/manahil__saeed/status/1606613426322677761?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1606613426322677761%7Ctwgr%5Ece9eb55b6f8a4cb7af16861b9124ec38862721ef%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fsports.ndtv.com%2Fcricket%2Fpakistan-pacer-haris-rauf-is-all-smiles-in-adorable-wedding-video-watch-3636567
कई फैशन ब्रांड्स के साथ कर रही हैं काम
एक मॉडल के रूप में मुजना मसूद मलिक ने अपने करियर की शुरुआत कम उम्र में की थी और वर्तमान में वह कई पाकिस्तानी फैशन ब्रांड्स के साथ काम कर रही हैं। हारिस की पत्नी तीन भाषाएं जानती हैं- अंग्रेजी, उर्दू और पंजाबी। मेकअप के साथ-साथ वह फिटनेस की भी बड़ी फैन हैं।
https://twitter.com/sunflowerbbyx_/status/1606645838561873920?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1606645838561873920%7Ctwgr%5Ece9eb55b6f8a4cb7af16861b9124ec38862721ef%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fsports.ndtv.com%2Fcricket%2Fpakistan-pacer-haris-rauf-is-all-smiles-in-adorable-wedding-video-watch-3636567
कम समय में उन्होंने फैशन इंडस्ट्री में अपना काफी नाम बना लिया है। उनका जन्म 1997 में इस्लामाबाद, पाकिस्तान में हुआ था। मुजना फिलहाल 25 साल की हैं। जबकि हारिस 29 साल के हैं। मुजना मसूद की लंबाई 5 फीट 5 इंच है और वजन 48 किलोग्राम है। मुजना अपने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ इस्लामाबाद में रहती हैं। उनकी दो बड़ी बहनें और एक छोटा भाई है। बड़ी बहन हादिया मसूद की पिछले साल शादी हुई थी और वह अपने पति के साथ इस्लामाबाद में रहती हैं।
https://twitter.com/muzna_masood/status/1606900056610988032?cxt=HHwWgIDT_c7F7cwsAAAA
https://twitter.com/muzna_masood/status/1606679865297616896?cxt=HHwWgICy7eW0icwsAAAA
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हैं हारिस
हारिस को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान जांघ में चोट लग गई थी। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का भी हिस्सा नहीं हैं। फिलहाल वह रीहैब से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में भी बड़ा बदलाव किया गया है। शनिवार को पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को राष्ट्रीय चयन समिति का अंतरिम प्रमुख नियुक्त किया। अफरीदी चार सदस्यीय पैनल का नेतृत्व करेंगे, जिसमें पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक और राव इफ्तिखार अंजुम भी शामिल हैं, जबकि हारून राशिद संयोजक होंगे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
4 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
5 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
5 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
5 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
6 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
6 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
8 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
8 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines