नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ भले ही चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हों, लेकिन उनके निजी जीवन में बहुत बड़ा पल आया है। हारिस रऊफ इस्लामाबाद की मॉडल और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर मुजना मसूद मलिक के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। शनिवार को दोनों ने निकाह किया। इस शादी के कई वीडियो और फोटोज तेजी से वायरल हो रहे हैं। अब इस वेडिंग का एक नया वीडियो सामने आया है। करीब सवा दो मिनट के इस वीडियो में शादी समारोह के कई मोमेंट सामने आए हैं।
रऊफ ने कहा- कबूल है
मुजना मसूद मलिक नाम के एक ट्विटर अकाउंट से रविवार शाम एक नया वीडियो पोस्ट किया गया। जिसमें काजी निकाह के दौरान हारिस रऊफ से पूछते हैं- ये निकाह तुम्हें कबूल है? इस पर रऊफ कहते हैं- कबूल है। इसके बाद खूबसूरत ट्रैक पर मुजना और हारिस का वीडियो शूट होता है। हालांकि हारिस फोटोशूट के मामले में थोड़े कच्चे दिखते हैं इसलिए वे शर्म से लाल हो जाते हैं। वहीं मुजना काफी कॉन्फिडेंट नजर आईं। वीडियो में आगे मुजना भी निकाहनामा पर सिग्नेचर करती नजर आईं। इस दौरान वे शादी के जोड़े में काफी स्टनिंग लग रही थीं।
और पढ़िए – IND vs BAN: ऋषभ पंत ने फोटो सेशन में जीत लिया दिल, जयदेव उनादकट को दिला दी ट्रॉफी, देखें वीडियो
https://twitter.com/muzna_masood/status/1607039811235491840?cxt=HHwWgMDRibSMrc0sAAAA
https://twitter.com/muzna_masood/status/1606900056610988032?cxt=HHwWgIDT_c7F7cwsAAAA
इन क्रिकेटर्स ने लिया हिस्सा
शादी समारोह में शाहीन अफरीदी, पाकिस्तान क्रिकेट के नवनियुक्त चीफ सलेक्टर शाहिद अफरीदी, लाहौर कलंदर के समीन राणा, आतिफ राणा और आकिब जावेद समेत कई क्रिकेटर्स और सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया।
https://twitter.com/muzna_masood/status/1606720982311636992?cxt=HHwWgMDQvY-OnMwsAAAA
वीडियो के लास्ट में हारिस वाइफ मुजना मसूद का हाथ थामे नजर आए। इस दौरान ये जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही थी। वीडियो सामने आने के बाद हारिस रऊफ और मुजना मलिक मसूद ने सोशल मीडिया पर महफिल लूट ली है। कई दिग्गज क्रिकेटर्स समेत फैंस ने दोनों को बधाई दी है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
4 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
5 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
5 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
6 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
6 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
7 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
8 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
8 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines