---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Haris Rauf Wedding: दुल्हन लाने ससुराल पहुंचे हारिस रऊफ, डांस और कव्वाली के साथ शुरू हुई महफिल, देखें वीडियो

नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने पिछले साल दिसंबर में अपनी मंगेतर मुजना मसूद मलिक से शादी की थी। अब वह कुछ ही दिनों में अपनी दुल्हन को घर लाने के लिए तैयार हैं। मंगलवार रात उनकी शादी का जश्न डांस और कव्वाली से लबरेज रात के साथ शुरू हुआ। कव्वाली नाइट […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने पिछले साल दिसंबर में अपनी मंगेतर मुजना मसूद मलिक से शादी की थी। अब वह कुछ ही दिनों में अपनी दुल्हन को घर लाने के लिए तैयार हैं। मंगलवार रात उनकी शादी का जश्न डांस और कव्वाली से लबरेज रात के साथ शुरू हुआ।

कव्वाली नाइट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 

जैसे ही कपल की शादी के कार्यक्रम आधिकारिक तौर पर शुरू हुए, कव्वाली नाइट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए। एक वीडियो में तेज गेंदबाज को अपने दोस्तों और परिवार के बीच संगीत समारोह का आनंद लेकर मुस्कुराते हुए नजर आए। रऊफ ने मैचिंग ट्राउजर के साथ नीले रंग का एम्बेलिश्ड कुर्ता पहना था।

---विज्ञापन---

https://twitter.com/SharyOfficial/status/1676375993626378241?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1676375993626378241%7Ctwgr%5E5389711d12d6fea16a2a8d37a7b4ba284868f035%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.geo.tv%2Flatest%2F497284-watch-haris-raufs-wedding-festivities-begin-with-qawali-night

---विज्ञापन---

कई खिलाड़ी होंगे शामिल, मिलेगी छुट्टी

रऊफ की शादी में पाकिस्तान टीम के कई खिलाड़ी शामिल होंगे। वेडिंग समारोह शुक्रवार को होगा। पाकिस्तान टीम इस महीने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले प्रशिक्षण शिविर के लिए कराची में इकट्ठी हुई है। हालांकि खिलाड़ियों को इस्लामाबाद में रऊफ की शादी में शामिल होने के लिए शुक्रवार शाम को कैंप से रिलीज कर दिया जाएगा। वे शनिवार को कराची में फिर से जुटेंगे और उसी दिन दुबई होते हुए श्रीलंका के लिए रवाना होंगे।

---विज्ञापन---

कौन हैं मुजना मसूद मलिक 

Haris Rauf की वाइफ Muzna Masood Malik फैशन मॉडल, टिकटॉक स्टार और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रऊफ की पत्नी इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी इस्लामाबाद (IIUI) में बीएस मीडिया एंड कम्यूनिकेशन की छात्रा हैं। एक मॉडल के रूप में मुजना मसूद मलिक ने अपने करियर की शुरुआत कम उम्र में ही की थी। वर्तमान में वह कई पाकिस्तानी फैशन ब्रांड्स के साथ काम कर रही हैं। हारिस की पत्नी तीन भाषाएं जानती हैं- अंग्रेजी, उर्दू और पंजाबी। मेकअप के साथ-साथ वह फिटनेस की भी बड़ी फैन हैं।

First published on: Jul 05, 2023 04:49 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola