PCB Clears Haris Rauf for Short Big Bash League: हारिस रऊफ को बिग बैश लीग में शिरकत करने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से अनुमति मिल गई है, लेकिन वह पूरे सीजन वहां उपस्थित नहीं रहेंगे। बीबीएल 2023-24 का आगाज सात दिसंबर से हो रहा है और 24 जनवरी तक खेला जाएगा। वहीं रऊफ के साथ-साथ उसामा मीर और जमान खान 28 दिसंबर तक ही यहां शिरकत कर पाएंगे। बोर्ड ने यह फैसला खिलाड़ियों के बढ़ते वर्क लोड के चलते लिया है।
इस हिसाब से देखें तो आगामी सीजन में तीनों पाकिस्तानी खिलाड़ी अपनी टीम के लिए करीब चार से पांच मुकाबलों में शिरकत कर सकते हैं। टूर्नामेंट के दौरान सभी टीमों को 10-10 मुकाबले खेलने होते हैं। ऐसे में जब टूर्नामेंट का रोमांच चरम पर होगा तब यह खिलाड़ी घर लौट आएंगे।
यह भी पढ़ें- स्टार क्रिकेटर पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता अस्पताल में लड़ रहे हैं जिंदगी और मौत से जंग
बता दें रऊफ का पीसीबी के साथ भी मतभेद चल रहा है। दरअसल, बोर्ड की चाहत थी कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट सीरीज में टीम का हिस्सा बने, लेकिन रऊफ ने साफ शब्दों में मना कर दिया था।
इस दौरान हारिस को मुख्य चयनकर्ता वहाब रियाज और टीम के निदेशक मोहम्मद हफीज की आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है। हफीज का खिलाड़ियों से कहना है कि उन्हें राष्ट्रीय टीम की जिम्मेदारी को फ्रेंचाइजी क्रिकेट से ऊपर रखना चाहिए।
बोर्ड ने सोमवार को एक बयान जारी करते हुए कहा है कि, ‘रऊफ साथी तेज गेंदबाज जमान खान और लेग स्पिनर उसामा मीर को 28 दिसंबर तक बिग बैश प्रतियोगिता में खेलने की मंजूरी दे दी गई है।’
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
21 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
41 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines