Afghanistan vs Pakistan 1st ODI: एशिया कप से पहले पाकिस्तान की पेस बैटरी कहे जाने वाले तूफानी गेंदबाज हारिस रऊफ ने दंग करने वाली गेंदबाजी की है। रऊफ ने मंगलवार को श्रीलंका में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में धमाकेदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटका डाले। उन्होंने 6.2 ओवर में 18 रन देकर 5 विकेट झटके। इस दौरान रऊफ ने 2 मेडन ओवर भी फेंके।
इस तरह चटकाए 5 विकेट
रऊफ ने आठवें ओवर की पहली ही गेंद पर इकराम अलिखिल को मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच कराया। इकराम अंदर आती गेंद पर बीट हुए और जैसे ही बॉल ने बल्ले का किनारा लिया, ये विकेटकीपर के पास उड़ गई। रिजवान ने कोई गलती नहीं की और उन्हें कैच पकड़कर पवेलियन दिखा दिया।
इसके बाद रऊफ 14वें ओवर में फिर लौटे। इस बार रहमानुल्लाह गुरबाज उनका शिकार बने। गुरबाज ने रऊफ की गेंद को फ्रंट फुट से आगे बढ़कर रोकने की कोशिश की, लेकिन बॉल बल्ले का किनारा लेते हुए उड़ गई। रिजवान ने एक बार फिर कैच पकड़कर जोरदार अपील की और अंपायर ने भी आउट देने में देर नहीं लगाई।
दो विकेट चटकाकर रऊफ जोश से भर गए। उनका 16वां ओवर और भी घातक रहा। इस ओवर की तीसरी गेंद पर रऊफ ने 7 रन बनाकर खेल रहे मोहम्मद नबी का शिकार किया। नबी ने इसे कवर के ऊपर से ठोकना चाहा, लेकिन यहां खड़े फील्डर सलमान अली आगा ने शानदार कैच पकड़कर उन्हें रवाना कर दिया। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर रऊफ ने राशिद खान के होश उड़ा डाले। राशिद को रऊफ ने बेहद घातक गेंद डाली, जिस पर पलक झपकते ही उनकी गिल्लियां उड़ गईं।
रऊफ को रोकना हुआ मुश्किल
चार विकेट चटकाने वाले रऊफ को रोकना मुश्किल हो गया। फिर निचले क्रम के बल्लेबाज मुजीबुर रहमान कहां बचने वाले थे। रऊफ ने 20वें ओवर में रहमान को दूसरी गेंद डाली, जिसे बल्लेबाज ने स्ट्रेट खेलकर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन वे चूके और नसीम शाह ने मिडऑन पर शानदार कैच पकड़कर उन्हें रवाना कर दिया। रहमान के आउट होने के साथ ही अफगानिस्तान का काम तमाम हो गया। वह 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.2 ओवर में 59 रनों पर आउट हो गई। इस तरह पाकिस्तान ने इस मैच में 142 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।
संबंधित खबरें
दूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
7 mins agoश्रेयस ने तूफानी फिफ्टी ठोक बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, रोहित-सूर्या को पछाड़ा
13 mins agoतिलक वर्मा को NZ A के खिलाफ तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलने का मिल सकता है मौका
40 mins agoईशान किशन ने रच डाला इतिहास, सूर्यकुमार यादव का महारिकॉर्ड तोड़ा
50 mins agoपांचवें T20I में ईशान ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
1 hr agoपांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
2 hrs agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
3 hrs ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका, डेरिल मिचेल भी लौटे पवेलियन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines