---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

एशिया कप से पहले धधक उठी पाकिस्तान की ‘पेस बैटरी’, हारिस रऊफ ने चटका डाले 5 विकेट, देखें Video

Afghanistan vs Pakistan 1st ODI: एशिया कप से पहले पाकिस्तान की पेस बैटरी कहे जाने वाले तूफानी गेंदबाज हारिस रऊफ ने दंग करने वाली गेंदबाजी की है। रऊफ ने मंगलवार को श्रीलंका में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में धमाकेदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटका डाले। उन्होंने 6.2 ओवर में 18 रन […]

---विज्ञापन---

Afghanistan vs Pakistan 1st ODI: एशिया कप से पहले पाकिस्तान की पेस बैटरी कहे जाने वाले तूफानी गेंदबाज हारिस रऊफ ने दंग करने वाली गेंदबाजी की है। रऊफ ने मंगलवार को श्रीलंका में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में धमाकेदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटका डाले। उन्होंने 6.2 ओवर में 18 रन देकर 5 विकेट झटके। इस दौरान रऊफ ने 2 मेडन ओवर भी फेंके।

इस तरह चटकाए 5 विकेट 

रऊफ ने आठवें ओवर की पहली ही गेंद पर इकराम अलिखिल को मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच कराया। इकराम अंदर आती गेंद पर बीट हुए और जैसे ही बॉल ने बल्ले का किनारा लिया, ये विकेटकीपर के पास उड़ गई। रिजवान ने कोई गलती नहीं की और उन्हें कैच पकड़कर पवेलियन दिखा दिया।

---विज्ञापन---

इसके बाद रऊफ 14वें ओवर में फिर लौटे। इस बार रहमानुल्लाह गुरबाज उनका शिकार बने। गुरबाज ने रऊफ की गेंद को फ्रंट फुट से आगे बढ़कर रोकने की कोशिश की, लेकिन बॉल बल्ले का किनारा लेते हुए उड़ गई। रिजवान ने एक बार फिर कैच पकड़कर जोरदार अपील की और अंपायर ने भी आउट देने में देर नहीं लगाई।

---विज्ञापन---

दो विकेट चटकाकर रऊफ जोश से भर गए। उनका 16वां ओवर और भी घातक रहा। इस ओवर की तीसरी गेंद पर रऊफ ने 7 रन बनाकर खेल रहे मोहम्मद नबी का शिकार किया। नबी ने इसे कवर के ऊपर से ठोकना चाहा, लेकिन यहां खड़े फील्डर सलमान अली आगा ने शानदार कैच पकड़कर उन्हें रवाना कर दिया। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर रऊफ ने राशिद खान के होश उड़ा डाले। राशिद को रऊफ ने बेहद घातक गेंद डाली, जिस पर पलक झपकते ही उनकी गिल्लियां उड़ गईं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

रऊफ को रोकना हुआ मुश्किल

चार विकेट चटकाने वाले रऊफ को रोकना मुश्किल हो गया। फिर निचले क्रम के बल्लेबाज मुजीबुर रहमान कहां बचने वाले थे। रऊफ ने 20वें ओवर में रहमान को दूसरी गेंद डाली, जिसे बल्लेबाज ने स्ट्रेट खेलकर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन वे चूके और नसीम शाह ने मिडऑन पर शानदार कैच पकड़कर उन्हें रवाना कर दिया। रहमान के आउट होने के साथ ही अफगानिस्तान का काम तमाम हो गया। वह 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.2 ओवर में 59 रनों पर आउट हो गई। इस तरह पाकिस्तान ने इस मैच में 142 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।

First published on: Aug 22, 2023 09:56 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola