Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस अपने कप्तान हार्दिक पांड्या को ट्रेड के लिए तैयार नजर आ रही है. खबरों की मानें तो हार्दिक के ट्रेड को लेकर फिलहाल 6 टीमें बहुत ज्यादा दिलचस्पी दिखा रही है. हालांकि इस रेस में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम फिलहाल आगे नजर आ रही है. ऐसे में इन 3 फ्रेंचाइजियों के फैंस जमकर चर्चा कर रहे हैं. इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने पांड्या के ट्रेड को लेकर बड़ा दावा किया है. चेन्नई सुपर किंग्स की 3 बड़े खिलाड़ी ऑफर कर सकती है.
हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर बोले रविचंद्रन अश्विन
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम फिलहाल हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर बहुत ही दिलचस्पी दिखा रही है. जिसको लेकर रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर खुलकर बात की है. अश्विन ने पांड्या के ट्रेड को लेकर कहा, ‘मुंबई इंडियंस साफ तौर पर हार्दिक पांड्या के लिए सिर्फ शिवम दुबे को नहीं लेगा. वे दुबे के साथ म्हात्रे को भी चाहेंगे. मुझे नहीं लगता कि मुंबई म्हात्रे के बिना आगे बढ़ेगा. चेन्नई सुपर किंग्स दूसरे ऑप्शन भी ट्राई कर सकता है, जैसे हार्दिक के लिए दुबे और एलिस को देना.’
इस डील को लेकर आगे बोलते हुए रविचंद्रन अश्विन ने कहा, ‘एलिस बोल्ट का बढ़िया रिप्लेसमेंट होगा और वह बुमराह के लिए डेथ बॉलिंग में बढ़िया पार्टनर होगा. अगर मुंबई इंडियंस यह भी नहीं मानता है, तो सीएसके को दुबे, एलिस और उर्विल पटेल के साथ ट्राई करना चाहिए. इस तरह से मुंबई को एक कीपर-बैटर भी मिल जाएगा.’ हालांकि मुंबई इंडियंस को इस डील से बड़ा फायदा हो सकता है. लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए डील बहुत मुश्किल होगी.
दीपक चाहर के ट्रेड को लेकर बोले रविचंद्रन अश्विन
ट्रेड डील को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने कहा, ‘सीएसके को याद रखना चाहिए कि हार्दिक जैसे खिलाड़ी को पाने के लिए, मुंबई को यह मानना होगा कि वे भी ट्रेड से मजबूत हो रहे हैं. इसलिए उन्हें कुछ ऐसा ऑफर करना होगा जिसे मुंबई मना न कर सके. दोनों तरफ से मल्टी-प्लेयर डील भी एक संभावना हो सकती है. सीएसके हार्दिक और दीपक चाहर के बदले दुबे, एलिस, उर्विल और एक और पेसर दे सकता है. इस तरह, सीएसके को चाहर के रूप में एक नया बॉलर और कोई ऐसा मिल जाएगा जो उनके लिए खेल चुका है. इससे दोनों टीमें मजबूत होंगी.’
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड की हार पक्की? टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड देख हो जाएंगे हैरान
धोनी और हार्दिक के रिश्ते को लेकर बोलते हुए अश्विन ने कहा, ‘सीएसके को दूसरी टीमों से बेहतर करने के लिए कोई बंपर ऑफर देना होगा. हार्दिक को लेने के लिए उन्हें 3 खिलाड़ी ऑफर करने होंगे. धोनी का हार्दिक के साथ रिश्ता भी इसमें आ सकता है और सीएसके की तरफ जा सकता है. मुझे लगता है कि यह रिश्ता हार्दिक को सीएसके में ला सकता है. लेकिन इसके लिए उन्हें दो या तीन खिलाड़ी ऑफर करने होंगे.’
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: अगर प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, तो ODI सीरीज में कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं सबसे बड़े दावेदार
संबंधित खबरें
गंभीर ने न्यूजीलैंड दौरे पर टीम को दी थी सख्त चेतावनी, तिलक ने किया खुलासा
52 mins agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
53 mins agoवैभव OUT, ईशान IN… NZ के खिलाफ चौथे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग 11
1 hr agoसिर्फ 3 मैचों के बाद बाहर हो सकते हैं भुवनेश्वर, अश्विन ने किया बड़ा दावा
1 hr agoटीम इंडिया के लिए आई खुशखबरी, ईशान किशन ने शुरू किया अभ्यास
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑकलैंड पहुंचे रोहित शर्मा, शुरू हुई तैयारी
2 hrs agoप्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, तो ODI सीरीज में कौन लेगा जगह? ये 3 हैं दावेदार
2 hrs agoईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर अभिषेक शर्मा
2 hrs agoऑकलैंड में न्यूजीलैंड की हार पक्की? टीम इंडिया का रिकॉर्ड कर देगा हैरान
4 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ चौथा T20I? जानें तरीका
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines