Hardik Pandya Wicket: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया की भिड़ंत ओमान के साथ हो रही है. टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. हालांकि, टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और तीन अहम बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं. शुभमन गिल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, अभिषेक शर्मा 15 गेंदों में 38 रन कूटने के बाद आउट हुए. वहीं, नंबर चार पर प्रमोट किए गए हार्दिक पांड्या बेहद अनलकी रहे. संजू का एक शॉट हार्दिक के लिए मनहूस साबित हो गया और वह अपनी विकेट का सिर्फ तमाशा ही देखते रह गए.
अनलकी रहे हार्दिक पांड्या
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. 6 रन के स्कोर पर ही भारतीय टीम ने अपना पहला विकेट गंवा दिया. शुभमन गिल 5 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए. इसके बाद अभिषेक शर्मा ने संजू सैमसन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 66 रन जोड़े. अभिषेक ताबड़तोड़ इनिंग खेलने के बाद 38 रन बनाकर आउट हुए. अभिषेक के आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या को बैटिंग ऑर्डर में प्रमोशन मिला और वह नंबर चार पर उतरे. हार्दिक ने अभी सिर्फ अपना खाता ही खोला था और वह नॉन स्ट्राइक पर खड़े थे.
ये भी पढ़ें: IND vs Oman: टॉस के वक्त अचानक सूर्यकुमार को क्यों याद आए रोहित शर्मा? रवि शास्त्री की भी छूट पड़ी हंसी
पारी के आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर संजू सैमसन ने सामने की ओर जोरदार प्रहार किया, लेकिन गेंदबाज ने रोकने के प्रयास में बॉल पर हाथ लगा दिया और गेंद सीधा स्टंप पर जा लगी. संजू के शॉट खेलने के साथ ही हार्दिक क्रीज से बाहर निकल आए थे और वह समय रहते क्रीज के अंदर नहीं पहुंच सके. स्टंप पर गेंद लगते ही हार्दिक खुद पीछे मुड़कर पवेलियन की ओर चल पड़े.
दो बदलाव के साथ उतरी है टीम इंडिया
भारतीय टीम ओमान के खिलाफ दो बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है. अर्शदीप सिंह को दो मैचों के बाद जसप्रीत बुमराह की जगह पर मौका दिया गया है. वहीं, वरुण चक्रवर्ती को भी आराम कराया गया है. वरुण के स्थान पर हर्षित राणा को अपनी काबिलियत दिखाने का चांस दिया गया है. भारतीय टीम इस समय कमाल की फॉर्म में है. पहले मैच में यूएई को धूल चटाने के बाद टीम इंडिया ने दुबई में पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंद डाला था.
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
4 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
38 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines