ODI World Cup 2023: भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या आईसीसी विश्व कप 2023 से बाहर हो गए हैं। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगी थी, इसके बाद से ही वह लगातार टीम से बाहर थे। इस कड़ी में आईसीसी ने बड़ा अपडेट देते हुए बताया कि हार्दिक पांड्या पूरे विश्व कप से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया है। हार्दिक पांड्या के बाहर होने से टीम को बड़ा झटका लगा है। वह पिछले 3 मुकाबले से टीम से बाहर चल रहे थे। कयास लगाए जा रहे थे कि वह सेमीफाइनल तक टीम में वापसी कर लेंगे, लेकिन वह विश्व कप से बाहर हो गए हैं।
ये भी पढ़ें:- NZ vs PAK: न्यूजीलैंड नहीं ये है पाकिस्तान के लिए बड़ा खतरा, Semifinal की उम्मीदों पर फिर सकता है पानी
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शामिल होंगे कृष्णा
भारतीय टीम में हार्दिक पांड्या की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया है। अनुभवी तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को शनिवार को टूर्नामेंट की इवेंट टेक्निकल कमेटी द्वारा प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। टेक्निकल कमेटी ने शनिवार को प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल करने की मंजूदी दे दी। इसका मतलब है कि कृष्णा रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप मैच में शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें:- ‘World Cup से ठीक पहले अपनी मां को खोया’, अब मचा रहे धमाल; अफगान कप्तान का इमोशनल बयान
ऑलराउंडर की खलेगी कमी
हार्दिक पांड्या को लेकर बीसीसीआई की ओर से अपडेट आ रहा था कि वह जल्द ही वापसी करने वाले हैं। बताया जा रहा था कि वह लीग मैचों में वापसी नहीं भी कर सकें, तो सेमीफाइनल में जरूर वापसी कर लेंगे, लेकिन उन्हें पूरे विश्व कप से बाहर होना पड़ा है। इससे भारतीय टीम में हरफनमौला खिलाड़ी की कमी खलने वाली है। हार्दिक पांड्या का टीम में शामिल नहीं होना, भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका है। अब भारत के पास सिर्फ एक ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा बचे हैं, जो गेंद और बल्ले दोनों से टीम को मैच जीताने में सक्षम हैं।
ये भी पढ़ें:- NZ vs PAK: पाक की हार के साथ खत्म हो जाएगा 3 टीमों का सफर..बारिश से धुल सकता है मैच
संबंधित खबरें
'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
16 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
38 mins agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
1 hr ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
2 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
3 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
4 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
5 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines