ODI World Cup 2023: भारत के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के आईसीसी विश्व कप 2023 से बाहर होने से भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। भारत को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में पांड्या की कमी खल सकती है। बीसीसीआई ने हार्दिक पांड्या की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या प्रसिद्ध कृष्णा हार्दिक पांड्या की कमी पूरी कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें:- ‘World Cup से ठीक पहले अपनी मां को खोया’, अब मचा रहे धमाल; अफगान कप्तान का इमोशनल बयान
प्रसिद्ध कृष्णा का क्रिकेट करियर
प्रसिद्ध कृष्णा एक तेज गेंदबाज है। इसमें कोई शक नहीं है कि वह एक अच्छे गेंदबाज हैं, लेकिन सवाल यह है कि ऑलराउंडर खिलाड़ी की जगह एक गेंदबाज को शामिल करने से उनकी कमी कैसे पूरी होगी। प्रसिद्ध कृष्णा ने साल 2021 में वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया है। वह अभी तक 17 वनडे मुकाबले खेल चुके हैं। 17 मैचों में उन्होंने 29 विकेट चटकाए हैं। वनडे में उनके पास ज्यादा अनुभव नहीं है, ऐसे में क्या वह हार्दिक पांड्या की कमी पूरी कर सकेंगे। हार्दिक पांड्या एक अच्छे गेंदबाज के साथ-साथ अच्छे बल्लेबाज भी हैं। पांड्या कई मुकाबले सिर्फ अपने दम पर जीता चुके हैं।
ये भी पढ़ें:- Hardik Pandya वर्ल्ड कप से बाहर, रिप्लेसमेंट का भी हुआ ऐलान; ICC ने दिया अपडेट
आईपीएल में प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन
प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत के लिए 2 टी20 मैच भी खेले हैं। इसके अलावा वह राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल खेलते हैं। हालांकि आईपीएल में खेलने का उनके पास अच्छा अनुभव है। प्रसिद्ध कृष्णा लंबे समय से केकेआर के साथ जुड़े हुए थे। इसके बाद वह पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ गए। आईपीएल में प्रसिद्ध कृष्णा के पास 51 मैच खेलने का अनुभव है, जिसमें उन्होंने 49 विकेट अपने नाम किए हैं। आईपीएल के 51 मैचों का और 17 वनडे मुकाबले का अनुभव विश्व कप में कितना काम आता है, यह देखने योग्य बात होगी।
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
27 mins ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
56 mins agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
57 mins agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
1 hr agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
3 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
12 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
13 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines