Hardik Pandya Opens Car Door For Girlfriend Mahieka Sharma: टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या सोमवार 2 मार्च को अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ अपनी लैंबॉर्गिनी उरुस एसई कार में मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकले. मेन इन ब्लू स्क्वॉड इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल से पहले देश की आर्थिक राजधानी पहुंची.
गर्लफ्रेंड के लिए खोला कार का दरवाजा
हार्दिक ने ड्राइवर सीट पर बैठने से पहले अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के लिए कार का दरवाजा खोला, फिर अपनी लग्जरी एसयूवी को चारों तरफ से ध्यान से देखा. उनके साथ उनका एक स्टाफ मेंबर भी था, जो उन्हें कार के बारे में कुछ समझाता हुआ दिखा. टीम इंडिया के स्टार प्लेयर का ये अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
यह भी पढ़ें- टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बावजूद क्यों नहीं हुई वेस्टइंडीज टीम की घर वापसी? सामने आई बड़ी वजह
ईडन गार्डन्स में यादगार जीत
भारत ने रविवार 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में एक वर्चुअल क्वार्टरफाइनल में वेस्टइंडीज पर 5 विकेट से जबरदस्त जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।.टीम ने T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना सबसे बड़ा चेज़ किया, 196 रन का टारगेट 19.2 ओवर में पूरा किया. संजू सैमसन ने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. इस मैच में हार्दिक पांड्या ने 14 गेंदों में 17 रनों की पारी खेली और 1 विकेट भी हासिल किया.
मौजूदा टूर्नामेंट में पांड्या के आंकड़े
बल्लेबाजी की बात करें तो हार्दिक पांड्या ने टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 तक कुल 7 मुकाबले खेले हैं 28.66 की औसत और 156.36 की स्ट्राइक रेट से 172 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक भी शामिल हैं. वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 36.16 की एवरेज और 8.68 की इकॉनमी रेट से 6 विकेट हासिल किए हैं, इस दौरान 2/16 उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर रहा.
संबंधित खबरें
बारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
36 mins agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
1 hr agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
1 hr agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
2 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
3 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
4 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
11 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
11 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines