Hardik Pandya Named MI Captain: हार्दिक पांड्या के नाम पर हाल ही में कुछ दिनों से काफी चर्चा चल रही थी। आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले वह मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ गए थे। खबरें थीं कि वह आने वाले सालों में टीम के कप्तान बनेंगे। लेकिन अब जानकारी सामने आई है कि वह मुंबई इंडियंस के कप्तान बन गए हैं। जबकि रोहित शर्मा से कप्तानी छिन चुकी है। रोहित आगामी सीजन खेलेंगे या नहीं इसको लेकर अभी कोई अपडेट नहीं सामने आया है।
मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इस फैसले की जानकारी दी है। फ्रेंचाइजी ने इस फैसले पर लिखा,’मुंबई इंडियंस आज आगामी 2024 सीजन के लिए लीडरशिप में बदलाव का ऐलान करती है। जाने-माने ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया है। वह सबके चहेते, लंबे समय तक टीम को आगे ले जाने वाले सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा के उत्तराधिकारी होंगे।’
यह भी पढ़ें- IPL जैसा एक और टूर्नामेंट करवा सकता है BCCI, भारत में होगी T10 क्रिकेट की शुरुआत!
रोहित शर्मा को लेकर जयवर्धने का बयान
मुंबई इंडियंस के हेड ऑफ परफॉर्मेंस महेला जयवर्धने ने कहा,’यह मुंबई इंडियंस की ट्रू फिलोसफी है। यह एक युग से दूसरे युग में एंट्री का वक्त है। पहले सचिन से हरभजन और रिकी से रोहित को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मुंबई इंडियंस की नजरें हमेशा भविष्य को आगे ले जाने पर होती है। हार्दिक मुंबई इंडियंस के लिए 2024 में कप्तानी करेंगे।’ रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2013 से 2023 तक कुल पांच आईपीएल के खिताब अपने नाम किए। उन्होंने टीम को 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में चैंपियन बनाया था।
क्या होगा रोहित का भविष्य?
फ्रेंचाइजी ने पोस्ट में आगे लिखा, रोहित शर्मा का 2013 से अभी तक टीम के लिए कप्तानी करने और सफल सफर को आगे ले जाने के लिए धन्यवाद। उनकी कप्तानी में टीम को ना ही सिर्फ सफलता मिली बल्कि वह आईपीएल इतिहास के एक अच्छे कप्तान भी बने। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम एक सफल फ्रेंचाइजी बनी और टीम को हर तरफ से प्यार मिला। हम भविष्य में उनका ऑन और ऑफ द फील्ड अनुभव पाने और मुंबई इंडियंस को मजबूत करने की ओर देखेंगे। हम हार्दिक पांड्या का मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर स्वागत करते हैं और उनको शुभकामनाएं देते हैं।
यह भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव की SA से विदाई, चोट पर SKY ने खुद ये बात बताई; क्या IPL से हो जाएंगे बाहर?
फ्रेंचाइजी ने तो रोहित शर्मा का सपोर्ट फील्ड के अंदर और बाहर पाने की बात कहकर यह संकेत दिए हैं कि रोहित आगामी सीजन में खेलेंगे या नहीं इस पर सस्पेंस है। अभी तक ऐसा मौका नहीं आया है कि रोहित कभी हार्दिक की कप्तानी में खेले हैं। इसके बाद अटकलें यह भी हैं कि रोहित आईपीएल 2024 खेलेंगे या नहीं इस पर सवाल है। साथ ही मुंबई इंडियंस की कप्तानी जाने के बाद अब सवाल है कि क्या टीम इंडिया के अंदर भी नेतृत्व का बदलाव होने जा रहा है। आने वाले दिनों में इन सभी सवालों का जवाब मिल जाएगा।
संबंधित खबरें
चौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
8 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines