'हार्दिक पांड्या कप्तानी के लिए 'Finished Product' नहीं...,' पूर्व क्रिकेटर ने MI के नए कैप्टन पर उठाए सवाल

Hardik Pandya Mumbai Indians New Captain Debate: मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने बड़ा बयान दिया है।

Rohit Sharma vs Hardik Pandya Fight Mumbai indians Captaincy Full Inside Story

Rohit Sharma vs Hardik Pandya (Image- X)

Hardik Pandya Mumbai Indians New Captain Debate: मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को आगामी आईपीएल सीजन से पहले अपना नया कप्तान नियुक्त किया है। इस जानकारी के 48 घंटों के बाद भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। फैंस रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के बाद नाराज हैं। वहीं कई क्रिकेटर्स भी इस फैसले से नाखुश दिखे। अब इस मुद्दे पर भारत के ही एक पूर्व क्रिकेटर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने यह तक कहा कि हार्दिक पांड्या बतौर कप्तान ‘Finished Product’ नहीं हैं। यानी वह अभी तक हार्दिक को एक कप्तान के तौर पर तैयार नहीं मानते हैं।

विज्ञापन

MI के नए कैप्टन पर उठाए सवाल

मुंबई इंडियंस के नए कप्तान को लेकर आकाश चोपड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा ‘यह कोई अंदर की बात नहीं है बल्कि मुझे ऐसा लगता है कि हार्दिक गुजरात छोड़कर मुंबई कप्तानी करने की डील पर ही गए होंगे। फैसला रोहित शर्मा को बताया भी गया होगा। फ्यूचर प्लान की रोहित को जानकारी दी गई होगी। मुझे यह भी लगता है कि आशीष नेहरा गुजरात टाइटंस में हार्दिक के साथ थे जिन्होंने उन्हें अच्छा कप्तान बनाया। मुंबई को भी हार्दिक को असरदार बनाने के लिए समय-समय पर इनपुट दिलवाने होंगे। क्योंकि मुझे अभी भी ऐसा नहीं लगता कि हार्दिक पांड्या बतौर कप्तान Finished Product बन पाए हैं।’

विज्ञापन

टीम से बड़ा कोई नहीं होता…

आकाश चोपड़ा ने जियो सिनेमा पर अपने शो #AAKASHVANI’ में कहा ‘रोहित एक महान खिलाड़ी हैं। उनको कप्तानी से हटाने के बाद एक युग का अंत हो गया है। उन्होंने 10 साल टीम का प्रतिनिधित्व किया और पांच आईपीएल खिताब जीते। लेकिन अब मुंबई इंडियंस ने अपना फ्यूचर सोचा। उन्होंने अपने स्टैंडर्ड को बरकरार रखने के लिए यह फैसला किया। कुछ लोगों का मानना था कि रोहित को अपने आप कप्तानी छोड़ने पर ही यह फैसला होना चाहिए था। पर मैंच इससे नहीं सहमत हूं। क्योंकि टीम से बड़ा कोई नहीं होता।’

विज्ञापन

रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस काफी गुस्सा थे। किसी ने टीम की जर्सी जलाई तो इंस्टाग्राम पर टीम के 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स भी घट गए। कई अटकलें भी इसको लेकर लगने लगीं। खबरें यह भी थीं कि अन्य फ्रेंचाइजीज भी रोहित को अप्रोच कर रही हैं। इंडियन एक्स्प्रेस ने रिपोर्ट किया था कि हार्दिक पांड्या कप्तान बनने की शर्त पर ही मुंबई इंडियंस में आए थे। रोहित शर्मा को भी इसकी जानकारी दी गई थी। यह भी उसमें कहा गया था कि रोहित शर्मा हार्दिक की कप्तानी में खेलने को तैयार भी हैं। अब फिलहाल देखना होगा कि रोहित शर्मा का क्या अंतिम फैसला होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ