ODI World Cup 2023: वनडे विश्व कप 2023 में भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से टीम के स्टार ऑलराउंडर और उपकप्तान हार्दिक पांड्या चोट के चलते बाहर हो गए हैं। अब हार्दिक पांड्या ट्रीटमेंट के लिए एनसीए जाएंगे। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान गेंदबाजी करते हुए हार्दिक को चोट लग गई थी, जिसके बाद उनको ओवर को बीच में छोड़कर मैदान से बाहर जाना पड़ा था। अब टीम के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है।
बांग्लादेश के खिलाफ हुए थे चोटिल
19 अक्टूबर को भारत और बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में हार्दिक पांड्या गेंदबाजी ने करते हुए जब पैर से बॉल को रोकने की कोशिश की थी तब उनको ऐडी में चोट लग गई थी। जिसके बाद मेडिकल स्टाफ ने मैदान पर ही उनको थोड़ ट्रीटमेंट दिया लेकिन उससे बात नहीं बना पाई। जिसके बाद हार्दिक को मैदान से बाहर जाना पड़ा। मैच के दौरान पांड्या को ड्रेसिंग रूम में बैठे देखा गया था उनको देखकर लग रहा था कि, वो बल्लेबाजी करने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: शुभमन गिल ने कॉलर पर क्यों लगाया था सोने का सिक्का, हैरान करने वाली वजह आई सामने
बीसीसीआई की तरफ मीडिया एडवाइजरी जारी करते हुए कहा गया कि, “टीम इंडिया के उप-कप्तान हार्दिक पंड्या को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के मैच के दौरान अपनी ही गेंदबाजी पर क्षेत्ररक्षण करते समय बाएं टखने में चोट लग गई। ऑलराउंडर को स्कैन के लिए ले जाया गया और उन्हें आराम की सलाह दी गई है। वह बीसीसीआई की मेडिकल टीम की लगातार निगरानी में रहेंगे। वह 20 अक्टूबर को टीम के साथ धर्मशाला के लिए उड़ान नहीं भरेंगे और अब सीधे लखनऊ में टीम से जुड़ेंगे जहां भारत इंग्लैंड से खेलेगा।”
भारत के लिए बड़ा झटका
विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से हार्दिक पांड्या का बाहर हो जाना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है। हार्दिक काफी शानदार फॉर्म में है और टीम के लिए बल्ले और गेंद दोनों से ही शानदार प्रदर्शन करते है। न्यूजीलैंड से विश्व कप में हमेशा से ही टीम इंडिया को कड़ी टक्कर मिलती है। ऐसे में टीम के स्टार ऑलराउंडर का बाहर हो जाना टीम के लिए अच्छा संकेत नहीं है। अब फैंस जल्द से जल्द पांड्या के ठीक होने की कामना कर रहें हैं। ताकि वो जल्द से जल्द टीम में वापसी कर सकें।
(Valium)
संबंधित खबरें
फैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
18 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
29 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
35 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines