Hardik Pandya Can Miss AUS Tour: एशिया कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल जीता. हार्दिक पांड्या टूर्नामेंट में टीम इंडिया के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक थे लेकिन उन्होंने फाइनल नहीं खेला. चोट के कारण हार्दिक को बाहर बैठना पड़ा. लग रहा था कि हार्दिक की चोट गहरी नहीं है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में वो खेलते हुए नजर आएंगे. हालांकि, अब पांड्या की चोट को लेकर बेहद बुरी खबर सामने आई है. पांड्या को 4 हफ्तों तक आराम करने की सलाह दी गई है और ऐसे में ऑस्ट्रेलिया सीरीज से वो बाहर हो सकते हैं.
हार्दिक पांड्या की चोट ने बढ़ाई टेंशन
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 19 अक्टूबर 2025 से सीरीज शुरू होने वाली है. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में जाकर 3 वनडे और 5 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलेगी. इस सीरीज से हार्दिक का पत्ता कट सकता है. रिपोर्ट्स की मानें, तो हार्दिक को लेफ्ट क्वाड्रिसेप्स में इंजरी है और डॉक्टर्स ने उन्हें 4 हफ्तों तक आराम करने की सलाह दी है. इसका अर्थ है कि उन्हें ठीक होने में लगभग एक महीना लगेगा. अगर स्थिति नहीं सुधरी, तो थोड़ा ज्यादा समय भी लग सकता है. ऐसे में पांड्या का ऑस्ट्रेलिया जाना मुश्किल लग रहा है.
ये भी पढ़ें:- क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर! नेपाल ने T20I में मचाया तहलका, 2 बार की वर्ल्ड कप विजेता को हराकर जीती सीरीज
हार्दिक पांड्या ठीक हो गए, तो टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज खेल सकते हैं
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे सीरीज का आयोजन होगा. 25 अक्टूबर को एकदिवसीय श्रृंखला का अंत हो जाएगा और 29 अक्टूबर 2025 से टी20 सीरीज शुरू होगी. हार्दिक अगर किसी तरह जल्दी फिट और उपलब्ध हो गए, तो टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज खेलते हुए नजर आ सकते हैं. हार्दिक टी20 और वनडे टीम का अहम हिस्सा हैं और उनकी गैरमौजूदगी जरूर भारतीय दल को खलेगी.
भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का शेड्यूल
| मैच | तारीख | स्थान |
| पहला ODI | 19 अक्टूबर 2025 | पर्थ |
| दूसरा ODI | 23 अक्टूबर 2025 | एडीलेड |
| तीसरा ODI | 25 अक्टूबर 2025 | सिडनी |
| पहला T20I | 29 अक्टूबर 2025 | कैनबरा |
| दूसरा T20I | 31 अक्टूबर 2025 | मेलबर्न |
| तीसरा T20I | 2 नवंबर 2025 | होबार्ट |
| चौथा T20I | 6 नवंबर 2025 | गोल्ड कोस्ट |
| पांचवां T20I | 8 नवंबर 2025 | ब्रिस्बेन |
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया को जल्द मिलेगी अपनी Asia Cup ट्रॉफी, ACC ने उठाया सख्त कदम, मोहसिन नकवी की खैर नहीं!
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
25 mins agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
59 mins agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
1 hr agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
1 hr agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
2 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
3 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
3 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
4 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines