नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में भारत की करारी हार के बाद से टीम इंडिया की कप्तानी को लेकर शुरू हुई चर्चा रुकने का नाम नहीं ले रही है। हार के बाद कई दिग्गज क्रिकेटरों द्वारा रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने का सुझाव दिया गया था। वहीं रोहित की जगह रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर समेत कई खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने की वकालत कर रहे हैं। अब इस पर पहली बार हार्दिक पांड्या खुलकर बोले हैं।
अभी पढ़ें – IND vs BAN: बांग्लादेश दौरे से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर, ये दिग्गज खिलाड़ी हो सकता है बाहर
कोई अगर बोल रहा है, तो अच्छा है – हार्दिक पांड्या
दरअसल वर्ल्ड कप के तुरंत बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या ने की थी और टीम ने ये श्रृंखला 1-0 से जीत ली। सीरीज में जीत के बाद हार्दिक पांड्या ने प्रेस कांफ्रेंस में कप्तानी को लेकर खुलकर बात की और कहा कि ‘कोई अगर बोल रहा है, तो अच्छा महसूस होता है, लेकिन जब तक आधिकारिक तौर पर कुछ हो नहीं जाता, आप कुछ कह नहीं सकते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि सच कहूं तो मेरा फंडा एकदम सिंपल है, अगर मैं एक मैच या एक सीरीज में भी कप्तानी करूं तो मैं अपनी स्टाइल में ही टीम को लीड करूंगा, मैं कैसे गेम को समझ रहा हूं, वैसे ही टीम की अगुवाई करूंगा।’
अभी पढ़ें – ‘सूर्या जो करता है, उसे करने का मैं सपना भी नहीं देख सकता’…विस्फोटक बल्लेबाज ने दिया बड़ा बयान
उमरान मलिक और संजू सैमसन को नहीं खिलाने पर कही ये बड़ी बात
वहीं प्रेस कांफ्रेंस में उमरान मलिक और संजू सैमसन को नहीं खिलाए जाने पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए पांड्या ने कहा कि पहली बात तो बाहर कौन क्या बोल रहा है उससे इस लेवल पर फर्क नहीं पड़ता। ये मेरी टीम है। हेड कोच और मुझे जो ठीक लगेगा, जो साइड हमें चाहिए होगा उसे हम खिलाएंगे। बहुत समय है। सबको मौका मिलेगा और जब मौका मिलेगा लंबा मिलेगा। अगर बड़ी सीरीज होती और ज्यादा मैच होते तो जाहिर तौर पर मौके ज्यादा होते। ये छोटी सीरीज थी। मैं ज्यादा चीजें और चेंज में विश्वास नहीं करता और आगे भी नहीं करूंगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के फेल होने के बाद भड़के पूर्व भारतीय क्रिकेटर मुरली कार्तिक
6 mins agoतीसरे T20I में भारत की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये खिलाड़ी
46 mins agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, तीसरा T20I भी नहीं खेलेंगे ईशान किशन
1 hr ago2 पारी, 4 रन... न्यूजीलैंड A के खिलाफ फ्लॉप हुए केएल राहुल
2 hrs agoक्या धोनी खेलेंगे IPL 2027? CSK दिग्गज ने खुद दिया फ्यूचर पर जवाब
3 hrs agoटीम इंडिया के खिलाफ लगातार दो हार के बाद न्यूजीलैंड ने बदला स्क्वाड
4 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में हुई पूर्व RR कोच स्टेफन जोन्स की एंट्री
5 hrs agoटीम इंडिया की जीत के बाद गौतम गंभीर का दुनिया को संदेश
12 hrs agoराहुल, यशस्वी समेत कई बल्लेबाज फेल, आकिब नबी ने न्यूजीलैंड में बचाई लाज
13 hrs agoपाकिस्तान की टीम में फिर हुआ बड़ा बदलाव, रिजवान-इमाम समेत कई दिग्गज बाहर
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines