ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का रोमांच शुरू हो चुका है. सभी टीमें जीत के लिए कड़ी जद्दोजहद कर रही हैं. टीम इंडिया भी खिताब पर कब्जा जमाने के लिए जी जान से जुटी हुई है, लेकिन उसके अभियान को बड़ा झटका लगा है. ब्लू टीम के अनुभवी बल्लेबाज हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए हैं. जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा है. बीसीसीआई की रिपोर्ट्स के मुताबिक पांड्या का स्कैन कराया गया है. उनकी चोट कितनी गंभीर है इसका खुलासा रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।
वर्ल्ड कप 2023 में हार्दिक पांड्या ही चोटिल नहीं हुए हैं. अन्य टीमों को भी झटका लगा है. तीन खिलाड़ी ऐसे हैं जो अपनी टीम के कप्तान हैं. जिनके नाम इस प्रकार हैं-
यह भी पढ़ें- भारत के खिलाफ मां दुर्गा का भक्त मचा रहा था तबाही, ‘सर’ जडेजा ने निकाली तरकीब, टीम इंडिया हो गई खुश
केन विलियमसन:
बांग्लादेश के खिलाफ बुधवार को खेले गए एक मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) चोटिल हो गए थे. जिसके बाद वह अगले मैच में नहीं उतरे। बताया जा रहा है वह आगामी कुछ मुकाबलों से बाहर रह सकते हैं। इसकी वजह उनकी गंभीर चोट है.
शाकिब अल हसन:
केन विलियमसन की तरह ही बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) भी चोटिल हो गए हैं. उन्हें जांघ में चोट आई है. यही वजह है कि वह भारत के खिलाफ जारी मुकाबले में शिरकत नहीं कर रहे हैं.
दसुन शनाका:
चोट की मार केवल भारत, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीम ही नहीं झेल रही हैं. इसका असर श्रीलंकाई टीम पर भी है. वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही इस टीम के कई खिलाड़ी चोट की वजह से नहीं खेल रहे हैं. वहीं टूर्नामेंट शुरू होने के बाद कप्तान दसुन शनाका (Dasun Shanaka) भी चोटिल हो गए हैं. उनकी चोट इतनी गंभीर है कि वह पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए हैं.
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
2 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
3 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
4 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
4 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
5 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines