Hardik Pandya Injury Update: एशिया कप 2025 के फाइनल से पहले हार्दिक पांड्या को क्वाड्रिसेप्स में चोट आई थी. पांड्या इसी वजह से फाइनल नहीं खेल पाए और ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भी उन्हें नहीं चुना गया. हार्दिक टीम को गेंद और बल्ले से संतुलन प्रदान करते हैं. उनकी कमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में देखने को मिल रही है. इसी वजह से फैंस जल्द से जल्द उन्हें वापसी करते हुए देखना चाहते हैं. अब हार्दिक की चोट को लेकर बड़ा अपडेट आ गया है और बताया जा रहा है कि अगले महीने के अंत में उनकी वापसी हो सकती है.
हार्दिक पांड्या की चोट पर आया बड़ा अपडेट
हार्दिक पांड्या को मैदान पर देखने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अच्छी खबर आई है. टीओआई को BCCI के एक सोर्स ने हार्दिक की चोट पर अपडेट दिया. उन्होंने बताया कि पांड्या 21 नवंबर 2025 को बेंगलुरु में स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) का हिस्सा बने थे. वो एक महीने तक CoE में रहने वाले हैं, जहां उन्होंने जिम सेशन शुरू कर दिए हैं.
रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज में वापसी कर सकते हैं. बता दें कि 30 नवंबर 2025 से वनडे सीरीज की शुरुआत होने वाली है. यहां पांड्या का कमबैक हो सकता है और उनके आने से वनडे एवं टी20 टीम को मजबूती मिलेगी.
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच लिमिटेड ओवर सीरीज का शेड्यूल
| फॉर्मेट और मैच | टीमें | स्थान |
| पहला वनडे | भारत vs दक्षिण अफ्रीका | जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम, रांची |
| दूसरा वनडे | भारत vs दक्षिण अफ्रीका | शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, रायपुर |
| तीसरा वनडे | भारत vs दक्षिण अफ्रीका | एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापट्टनम |
| पहला T20I | भारत vs दक्षिण अफ्रीका | बाराबती स्टेडियम, कटक |
| दूसरा T20I | भारत vs दक्षिण अफ्रीका | महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर |
| तीसरा T20I | भारत vs दक्षिण अफ्रीका | हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला |
| चौथा T20I | भारत vs दक्षिण अफ्रीका | इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ |
| पांचवां T20I | भारत vs दक्षिण अफ्रीका | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद |
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 mins agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
49 mins agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
1 hr ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
1 hr agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
3 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines