ODI World Cup 2023 : विश्व कप 2023 में जब भारत का मुकाबला बांग्लादेश के साथ हुआ था तो इस मैच में टीम इंडिया को हार्दिक पांडया के रूप में एक बड़ा झटका लगा था। हार्दिक चोट के चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच से बाहर हो गए थे जिसके बाद आज होने वाले इंग्लैंड के खिलाफ मैच से भी पांड्या बाहर रहेंगे। वहीं, अब हार्दिक पांड्या जल्द ही टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में वापसी करने वाले हैं। हार्दिक की सेहत पर ताजा अपडेट सामने आया है जो टीम इंडिया के लिए एक अच्छी खबर है।
मैदान पर लौटे हार्दिक
रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक पांड्या ने 28 अक्टूबर को मैदान पर वापसी की और लगभग आधे घंटे तक प्रैक्टिस भी की। इस दौरान हार्दिक बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दिए। जिससे साफ हो गया है कि हार्दिक अब धीरे-धीरे फिट हो रहे हैं। जो भारतीय टीम के लिए एक अच्छी खबर है।
खबर ये भी सामने आ रही है कि, हार्दिक 1 नवंबर से गेंदबाजी का भी अभ्यास शुरू करेंगे। 2 नवंबर को भारत का मुकाबला श्रीलंका के साथ होना है अगर हार्दिक पूरी तरह से फिट होते है तो वे इस मैच में वापसी कर सकते हैं लेकिन ज्यादा उम्मीद ये है कि हार्दिक साउथ अफ्रीका के साथ 5 नवंबर को होने वाले मुकाबले में वापसी करेंगे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: Dream 11 टीम में इन खिलाड़ियों पर लगा सकते हैं दांव, होगा तगड़ा फायदा
न्यूज 24 के सूत्रों के मुताबिक, हार्दिक बल्लेबाजी का अभ्यास करते हुए काफी फिट दिख रहे थे और जो उनको एंगल में दिक्कत हुई वो उससे काफी हद तक उबर चुकें हैं। ऐसे में अब जल्द ही फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है और हार्दिक पूरी तरह से फिट होकर टीम में लौटने वाले हैं। बता दें, हार्दिक को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में गेंदबाजी करते हुए चोट लग गई थी। जिसके बाद उनको बीच मैच से बाहर जाना पड़ा था। इस मैच में हार्दिक महज तीन बॉल ही डाल पाए थे और न ही बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे थे।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
29 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
51 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines