नई दिल्ली: भारतीय टीम इन दिनों बांग्लादेश में टेस्ट सीरीज खेल रही है। टीम इंडिया को इससे पहले टी 20 वर्ल्ड कप और बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से ही चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को व्हाइट बॉल क्रिकेट की कप्तानी सौंपी जा सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शीर्ष परिषद की बैठक में कोई आधिकारिक निर्णय नहीं लिया गया था, लेकिन बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों ने व्हाइट बॉल कप्तानी संभालने के लिए हार्दिक पांड्या से संपर्क किया था। हालांकि, हार्दिक पांड्या ने बीसीसीआई से अपने फैसले पर विचार करने के लिए समय मांगा है। इस बीच बीसीसीआई नई चयन समिति नियुक्त करेगा और निर्णय को औपचारिक रूप देगा। रोहित शर्मा टेस्ट कप्तानी संभालेंगे।
हार्दिक पांड्या ने मांगा टाइम
न्यूज एजेंसी एएनआई से सूत्र ने कहा- हमारे पास यह योजना है और हमने हार्दिक के साथ इस पर चर्चा की। उन्होंने कुछ दिन का जवाब मांगा है। इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन हम वर्तमान में उसे सीमित ओवरों की कप्तानी देने के लिए विचार कर रहे हैं। देखते हैं कि चीजें आगे कैसे बढ़ती हैं। वर्तमान चयन समिति का महत्वपूर्ण मामलों में कोई दखल नहीं है। इसलिए क्रिकेट सलाहकार समिति के इनपुट के साथ, बीसीसीआई चयनकर्ता कुछ दिनों में कप्तानी में बदलाव की घोषणा करेंगे।
कप्तानी में बदलाव करना एक बड़ी चुनौती
हालांकि एक रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि सभी रोहित शर्मा को हटाने के पक्ष में नहीं हैं। बीसीसीआई के एक अन्य अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट को बताया- “वर्तमान चयन समिति के पास सिफारिश और टीम चयन के अलावा और कुछ भी नहीं है। कप्तानी में बदलाव करना एक बड़ी चुनौती है और बिना तय चयन समिति के यह बहुत बड़ी भूल होगी। सभी रोहित को हटाने के पक्ष में नहीं हैं। वह केवल एक साल के लिए कप्तान रहे हैं।” बीसीसीआई शीर्ष परिषद की बैठक में केंद्रीय अनुबंध पर फैसला लिया गया। सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या प्रमोशन के लिए तैयार हैं, लेकिन नए चयनकर्ताओं के कार्यभार संभालने के बाद ही इसे औपचारिक रूप दिया जाएगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
14 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
47 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
1 hr agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines