India vs West Indies: हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टी-20 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 0-2 से पिछड़ गई है। दूसरे मैच में भी भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। जबकि वेस्टइंडीज ने 14 साल बाद भारत को द्विपक्षीय सीरीज में लगातार दो मैच हराए हैं। जिसके बाद पांड्या के साथ एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है।
बैक टू बैक हारने वाले कप्तान बने पांड्या
दरअसल, दोनों टीमों के बीच सीरीज में 14 साल में पहली बार भारत को वेस्टइंडीज के हाथों लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले विंडीज टीम कभी ऐसा नहीं कर पाई थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 में हार्दिक पांड्या लगातार दो मैच हारने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। वेस्टइंडीज ने पहली बार किसी भी टी-20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीते हैं। इससे पहले विंडीज ने कभी ऐसा नहीं किया था।
विंडीज ने 19वें ओवर में हासिल किया लक्ष्य
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 153 रनों का लक्ष्य दिया था। लेकिन वेस्टइंडीज ने 19वें ओवर में ही 8 विकेट गवांकर अपना लक्ष्य हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज की तरफ से निकोलस पूरन ने 40 गेंदों में 67 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं भारत की तरफ से तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 51 रनों की पारी खेली।
सीरीज गवाने का खतरा
टीम इंडिया लगातार दूसरा टी-20 मैच हार गई है। ऐसे में अब टीम इंडिया के सामने सीरीज बचाने की चुनोती दिख रही है। क्योंकि भारतीय टीम अगर तीसरा मुकाबला भी हारती है तो सीरीज हाथ से निकल जाएगी। ऐसे में भारतीय टीम को तीसरे मुकाबले से पहले तैयारियां और तेज करनी होगी।
ये भी देखें: Team India में लौट आया 19वें ओवर का ‘श्राप’, West Indies ने ऐसा जीता दूसरा टी-20 मैच
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
5 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
6 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
6 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines