Harbhajan Singh On Usman Tariq: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का मानना है कि भारत टी20 वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान को हरा देगा, लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि भारत को पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक को सावधानी से संभालना चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत को मैच के दौरान शांत और कॉन्फिडेंट रहना चाहिए.
भज्जी ने की उस्मान की तारीफ
हरभजन ने मीडिया से कहा, ‘भारत मैच जीतेगा. पाकिस्तान के पास एक स्पिनर (उस्मान तारिक) है, वो एक अच्छा स्पिनर है, हमें उसे सेफ खेलना होगा. भारतीय टीम काबिल है; ये बहुत अच्छी टीम है. हमें उम्मीद है कि वे वैसे ही खेलेंगे जैसे वे हमेशा खेलते आए हैं, बिना किसी प्रेशर के खेलेंगे और जीत का झंडा लहराएंगे.’
बॉलिंग एक्शन पर सवाल
उस्मान तारिक टी20 मैचों में बहुत अच्छा कर रहे हैं, उन्होंने कम एवरेज से कई विकेट लिए हैं. हालांकि उनके बॉलिंग एक्शन पर विवाद हुआ है, क्रिकेट एक्सपर्ट सवाल उठा रहे हैं कि क्या ये लीगल है. अमेरिका के खिलाफ उन्होंने अच्छी परफॉर्मेंस दी है, इसलिए उनको हल्के में नहीं लेना चाहिए.
यह भी पढ़ें- कौन हैं पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा की वाइफ? पेशे से वकील, मुश्किल वक्त में दिया शौहर का साथ
मोंगिया को जीत का भरोसा
टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर नयन मोंगिया को भी भारत की जीत का भरोसा है. उन्होंने कहा, ‘ये मज़ेदार होगा. हमें उम्मीद है कि ये एक अच्छा मैच होगा और भारत जीतेगा. क्योंकि टीम इंडिया जिस तरह से परफॉर्म कर रही है, जिस तरह से वो बैटिंग, बॉलिंग कर रहे हैं, कप्तान आगे से लीड कर रहे हैं और यह गेम पूरी तरह से कॉन्फिडेंस का है और पाकिस्तान लगातार 7 या 8 बार आईसीसी टूर्नामेंट में हार चुका है.’
यह भी पढ़ें- सिंगल नहीं हैं टी20 वर्ल्ड कप 2026 की हसीन एंकर ग्रेस हेडन, दीवानगी की हद से ज्यादा करती हैं बॉयफ्रेंड से इश्क
हार्दिक पांड्या से उम्मीद
मोंगिया ने आगे कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि ज़्यादा मुश्किल होगी क्योंकि पाकिस्तान पर बहुत प्रेशर होगा, क्रिकेट बहुत बदल गया है. भारत के युवा खिलाड़ी बेखौफ हो गए हैं. एक ओवर, एक चौका या छक्का गेम बदल सकता है.’ मोंगिया को हार्दिक पांड्या से भी उम्मीद है कि वो अच्छा परफॉर्म करेंगे, खासकर प्रेशर सिचुएशन में. हार्दिक का पाकिस्तान के खिलाफ पिछला प्रदर्शन बैट और बॉल दोनों से अच्छा रहा है.
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
14 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines