विराट कोहली या फिर बाबर आजम? हरभजन सिंह ने बताया इनमें से कौन है बेस्ट प्लेयर
Edited By Bhoopendra Rai

Virat VS Babar Azam
Edited By Bhoopendra Rai

Virat VS Babar Azam
Virat VS Babar Azam: विराट कोहली और बाबर आजम दोनों दिग्गज खिलाड़ी हैं। इन्हें लेकर हमेशा चर्चा रहती है कि दोनों में से बेस्ट कौन है? अब इस मुद्दे पर टीम इंडिया के पूर्व स्टार स्पिनर हरभजन सिंह ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बाबर आजम अभी विराट कोहली जितने बड़े बल्लेबाज नहीं बन पाए हैं। भज्जी के मुताबिक कोहली तीनों फॉर्मेट में अपने आप को साबित कर चुके हैं, जबकि बाबर आजम को अभी अपने आपको साबित करना बाकी है।
हरभजन सिंह ने अपने यू-ट्यूब चैन पर विराट और बाबर आजम के बीच तुलना पर कहा कि ‘विराट ने अपने आपको एक ग्रेट के रूप में स्थापित कर लिया है, जबकि बाबर आजम को अभी भी काफी काम करना बाकी है। किसी ना किसी दिन वो जरूर वहां तक पहुंचेंगे, क्योंकि वो काफी बेहतरीन प्लेयर हैं।’
हरभजन सिंह ने बाबर आजम को लेकर कहा कि ‘वो टेस्ट क्रिकेट में काफी अच्छे हैं, लेकिन शायद टी20 उनको ज्यादा सूट नहीं करती है। विराट कोहली महान खिलाड़ी हैं और बाबर आजम महान बल्लेबाज बनने की तरफ अग्रसर हैं। वो टी20 में अच्छा करने की कोशिश कर रहे हैं, पता नहीं लोग उनके पीछे क्यों पड़े हुए हैं।’
विराट कोहली का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने अपने करियर में 25385 रन बनाए हैं, जिसमें 75 शतक और 130 अर्धशतक हैं। वहीं बाबर आजम ने 12,270 रन बनाए हैं और उनके नाम 30 शतक दर्ज हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: