World Cup 2023 Final Pitch Controversy: 19 नवंबर 2023 का दिन शायद कोई भारतीय क्रिकेट फैन दोबारा याद नहीं करना चाहेगा। टीम इंडिया के खिलाड़ियों के वो उदास चेहरे, रोहित शर्मा की झुकी गर्दन और आंखों से छलकते आंसू, यह याद करके भी बतौर भारतीय क्रिकेट फैन आपको आज भी झकझोर देता होगा। लेकिन एक ऐसा मुद्दा है जो इस फाइनल मुकाबले से पहले उठा था और अभी तक इस पर चर्चा हो रही है। वो मुद्दा है फाइनल में इस्तेमाल की गई पिच को लेकर, इसी कड़ी में अब भारत के एक पूर्व विश्व चैंपियन क्रिकेटर ने इस पर सवाल उठा दिया है।
कौन है वो दिग्गज क्रिकेटर?
आपको बता दें कि भारत की 2007 टी20 चैंपियन और 2011 की वनडे विश्व विजेता टीम का हिस्सा रहे हरभजन सिंह ने न्यूज 24 स्पोर्ट्स के साथ खास बातचीत की। वैभव भोला के साथ इस बातचीत में भज्जी ने कई मुद्दों पर बयान दिया। उसमें से सबसे सटीक मुद्दा था वर्ल्ड कप फाइनल 2023 की पिच का। हरभजन से जब पूछा गया कि आईसीसी इवेंट जीतने में कहां कमी रह जाती है? इस पर भज्जी ने पिच का मुद्दा उठा दिया।
क्या बोले हरभजन सिंह?
हरभजन सिंह ने कहा,’फाइनल को लेकर बहुत सारी बातें हुईं कि पिच खराब थी, पिच किसी खिलाड़ी ने तो बनाई नहीं, ना ही किसी ने मांगी होगी। अगर पिच अच्छी होती तो भारतीय टीम अच्छा खेलती मैं यह नहीं कहता जीतती ही लेकिन अच्छा खेलती। मुझे लगता है कि थोड़ा सा वहां टीम खुलके खेलती तो अच्छा होता। हम थोड़ा दबके खेले शायद वहीं हमसे चूक हो गई।’
पिच को लेकर पहले भी हुआ विवाद
दरअसल इस फाइनल मुकाबले की पिच को लेकर पहले भी विवाद हो चुका था। फाइनल मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलियाई मीडिया इसको लेकर काफी खलबली मचा रहा था। इससे पहले भारत और न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल में पिच पर विवाद हो चुका था। उसके बाद फिर फाइनल से पहले भी कंगारू मीडिया ने शोर मचाना शुरू कर दिया। लेकिन जब उनकी टीम जीत गई तो सभी की बोलती बंद हो गई। फिर फाइनल के बाद क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने इस पिच पर कई सवाल उठाए थे। जबकि आईसीसी द्वारा भी इस पिच को औसत रेटिंग दी गई थी।
गौरतलब है कि भारतीय टीम को फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराकर छठा वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया था। इस मुकाबले में टीम इंडिया की बल्लेबाजी डगमगा गई थी और भारत ने पहले खेलते हुए सिर्फ 240 रन बनाए थे। जवाब में ट्रेविस हेड ने शानदार शतक जड़ा और भारत के 10 साल के आईसीसी ट्रॉफी के इंतजार को और बढ़ा दिया था।
यह भी पढ़ें- IND vs SA: दूसरे टेस्ट में रवींद्र जडेजा की हो सकती है वापसी! किस खिलाड़ी का कटेगा पत्ता; बड़ा सवाल
यह भी पढ़ें- Sandeep Lamichhane: नेपाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने रेप के मामले में दोषी, खतरे में करियर
संबंधित खबरें
हैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
36 mins agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
1 hr ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
2 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
3 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
4 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
12 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
13 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines