गौतम गंभीर के सपोर्ट में आए हरभजन सिंह, तीनों फॉर्मेट के लिए स्प्लिट कोचिंग पर कही बड़ी बात

Harbhajan Singh Defends Gautam Gambhir: हाल के वक्त में भारत क्रिकेट टीम को टेस्ट में नाकामी हासिल हुई है, जिसके बाद हेड कोच गौतम गंभीर के रोल को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं. हालांकि अब हरभजन सिंह ने उनका सपोर्ट किया है, और फिलहाल स्प्लिट कोचिंग की जरूरत से भी इनकार किया

Harbhajan Singh Gautam Gambhir

Harbhajan Singh On Split Coaching: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर अभी भी रेड-बॉल कोच के तौर अपने रोल को लेकर आलोचना झेल रहे हैं. भारत की अगली टेस्ट सीरीज से पहले अभी कई महीने बाकी हैं, ऐसे में ये संभावना है कि बीसीसीआई टीम के टेस्ट क्रिकेट को सही दिशा में लाने के लिए कुछ कदम उठाएगी.

विज्ञापन

टेस्ट में भारत की नाकामी

टीम इंडिया ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होम टेस्ट सीरीज 2-0 से गंवाई है. सफेद जर्सी में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद गंभीर की रेड-बॉल कोच के तौर पर क्षमताओं को लेकर सवाल उठे हैं. क्रिकेट फैंस और एक्सपर्ट्स की तरफ तीनों फॉर्मेट के लिए स्प्लिट कोचिंग की बात छेड़ दी थी

विज्ञापन

‘स्प्लिट कोचिंग का अभी सही वक्त नहीं’

टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने इस सुझाव पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि शायद ये भारतीय सेटअप में स्प्लिट कोचिंग शुरू करने का सही वक्त नहीं है. भारत की न्यूजीलैंड के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज से पहले एनएनआई से बातचीत में भज्जी ने कहा कि घरेलू मैदान पर 2 टेस्ट सीरीज हारने की जिम्मेदारी कोच के बजाय खिलाड़ियों पर होनी चाहिए.

विज्ञापन

‘फ्यूचर में लें ऐसा फैसला’

हरभजन ने कहा कि फ्यूचर में स्प्लिट कोचिंग एक रास्ता हो सकता है, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि इस वक्त ये सही फैसला नहीं होगा. उन्होंने कहा, ‘भारत में हमारी परंपरा है कि अगर टीम अच्छा खेलती है तो सभी चुप रहते हैं, लेकिन जैसे ही टीम खराब खेलती है, हम कोच पर जोर डालने लगते हैं.’

गंभीर का बचाव

हरभजन ने कहा, ‘गौतम गंभीर वहां खेलने नहीं जाते. जब वो खेल रहे थे, उन्होंने अच्छा खेला. उन्होंने भारत के लिए बहुत बेहतरीन खेल दिखाया. सभी को धैर्य रखना चाहिए. अगर आपको लगता है कि कोचिंग को स्प्लिट करने की जरूरत है, जैसे एक व्हाइट-बॉल कोच और एक रेड-बॉल कोच की नीति अपनाना, तो अभी इसे करने की जरूरत नहीं है. लेकिन वक्त के साथ, अगर जरूरत पड़ी, तो निश्चित रूप से इसे करना चाहिए. इसमें कोई गलत बात नहीं है.’

विज्ञापन

गंभीर का अगला असाइनमेंट

भारत टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी में न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 मैचों की व्हाइट-बॉल सीरीज खेलेगा. सभी की नजरें गौतम गंभीर पर होंगी, खासकर टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दौरान, क्योंकि सिलेक्टर्स ने उन्हें सबसे छोटे फॉर्मेट के वर्ल्ड कप टीम से उपकप्तान शुभमन गिल को बाहर करने के लिए मजबूर किया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ