ODI World Cup 2023 SA vs PAK: विश्व कप 2023 में 27 अक्टूबर को खेले गए पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के मैच में अंपायरिंग पर कई बार सवाल उठाए गए। फैंस से लेकर कई पूर्व क्रिकेटरों ने इस मैच में खराब अंपायरिंग बताई। वहीं, भारतीय टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह इस मामले में कहा पीछे रहने वाले थे। उन्होंने भी पाक टीम की हार का कारण खराब अंपायरिंग को बताया और आईसीसी एक नया नियम बनाने की बात भी कह दी। हरभजन के इस बयान के बाद अब साउथ अफ्रीका पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ग्रीम स्मिथ ने सोशल मीडिया पर हरभजन की क्लास लगा दी।
ये भी पढ़ें:- PAK vs SA: हरभजन सिंह ने पाकिस्तान की हार के बाद अंपायरिंग पर उठाए सवाल, ICC से की बड़ी मांग
ग्रीम स्मिथ ने भज्जी से पूछा सवाल
दरअसल दूसरी पारी में साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन को अंपायर ने एल्बीडब्ल्यू आउट दे दिया था जिसके बाद उन्होंने थर्ड अंपायर का सहारा लिया लेकिन बाद में निर्णय अंपायर कॉल से आया और उनको वापिस पवेलियन लौटन पड़ा। वहीं, दूसरी बार हारिस रऊफ की गेंद पर तबरेज शम्सी को भी अंपायर कॉल पर नॉटआउट दिया गया जिसके बाद पाक खिलाड़ियों में भी काफी निराशा देखने को मिली।
इसको लेकर हरभजन ने ट्वीट करके लिखा कि, “खराब अंपायरिंग और खराब नियमों के कारण पाकिस्तान को यह मैच गंवाना पड़ा। आईसीसी को यह नियम बदलना चाहिए.. अगर गेंद स्टंप पर लग रही है तो आउट है, अंपायर ने आउट दिया या नॉट आउट, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.. अन्यथा तकनीक का क्या फायदा???”
हरभजन सिंह के इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए साउथ अफ्रीकी दिग्गज ग्रीक स्मिथ लिखा कि, “भज्जी अंपायर्स कॉल पर मैं भी आपके जैसा ही महसूस करता हूं, लेकिन रासी वैन डर डुसेन और दक्षिण अफ़्रीका में भी यही भावना हो सकती है?” स्मिथ के सवाल पूछे जाने के बाद सोशल मीडिया पर हरभजन सिंह को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। बता दें, इस मैच को साउथ अफ्रीका ने एक विकेट से अपने नाम कर लिया। जिसके बाद अब पाक टीम सेमीफाइनल की रेस भी बाहर हो गई है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
6 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
7 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
7 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
8 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
9 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
9 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
10 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
10 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
11 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines