Harbhajan Singh On Yuzvendra Chahal: 5 अक्टूबर से शुरु होने वाले वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम का चयन हो चुका है। हालांकि, टीम में दिग्गज स्पिनर बॉलर यजुवेंद्र चहल को शामिल नहीं किया है। बीसीसीआई द्वारा चहल को विश्व कप के लिए टीम में शामिल नहीं किए जाने से फैन्स के साथ-साथ कई पूर्व क्रिकेटर ने भी हैरानी जताई है। अब, चहल को भारतीय टीम में चयन नहीं किए जाने पर दिग्गज पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने बयान दिया है।
Harbhajan Singh ने कही ये बातें
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चहल को बाहर करने के फैसले पर निराशा व्यक्त की है। उन्होंने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कहा कि, “युजवेंद्र चहल को यहां होना चाहिए था। उन्हें मौका नहीं दिया गया है। यह मेरी समझ से परे है। हरभजन सिंह ने आगे कहा कि या तो चहल की किसी से लड़ाई हुई है या उन्होंने किसी को कुछ कहा है, मुझे नहीं पता।”
पूर्व भारतीय क्रिकेटर का मानना है कि स्कील के तौर पर वर्ल्ड कप की टीम में ऑफ स्पिनर यजुवेंद्र चहल का नाम होना जरूरी था। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) से पहले होने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज के लिए वाशिंगटन सुंदर और रविचंद्रन अश्विन को वापस टीम में लाया गया है। हरभजन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि वॉशिंगटन और अश्विन में जो बेहतर प्रदर्शन करेंगे, उन्हें वर्ल्ड कप 2023 की टीम में शामिल किया जा सकता है।
यह भी पढ़ेंः विश्वकप से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, ट्रेंट बोल्ट के जोड़ीदार का खेलना मुश्किल!
वनडे सीरीज दोनों टीमों के लिए खास
आपको बता दें कि, भारतीय टीम 22 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है। सीरीज के पहले दो मैचों में केएल राहुल कप्तानी करेंगे। शुरुआत के दौ मैचों में रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या नहीं होंगे। ये सभी सीरीज के अंतिम मैच में वापसी करेंगे। विश्व कप 2023 के लिहाज से वनडे सीरीज भारत के साथ-साथ आस्ट्रेलिया के लिए भी खास है।
संबंधित खबरें
NZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
36 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines