Aakash Chopra Venkatesh Prasad: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे है। उनके बल्ले से रन नहीं आ रहे फिर भी प्लेइंग इलेवन में बने हुए हैं। उनके इसी चयन को लेकर ट्विटर पर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा और वेंकटेश प्रसाद के बीच बहस छिड़ गई जो कि लगातार बढ़ती ही जा रही है। इसमें जहां लोग किसी एक का पक्ष ले रहे हैं और दूसरे की आलोचना कर रहे हैं वहीं भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने इस बहस को आगे बढ़ाने के लिए दोनों दिग्गजों को ही लताड़ लगाई है।
और पढ़िए – RCB फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, आईपीएल में खेलने के लिए तैयार हुआ टी20 का स्पेशलिस्ट गेंदबाज
हरभजन सिंह ने आकाश चोपड़ा और वेंकटेश प्रसाद को दी ये नसीहत
भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद और पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा के ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान केएल राहुल को निशाना बनाने पर सवाल उठाया है। हरभजन ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि, ‘केएल राहुल को खेलना चाहिए या बाहर किया जाना चाहिए, इस बारे में बहस ने सोशल मीडिया पर आग पकड़ ली है और हमारे कई वरिष्ठ क्रिकेटर बहस में शामिल हो गए हैं। उन लोगों को छोड़कर जो वास्तव में खेल का जुनून से पालन करते हैं, बाकी सब तो सिर्फ मजे ले रहे हैं।’ हरभजन सिंह के इस बयान से ये साफ होता है कि वे इस बहस से खफा हैं और उनकी ये दोनों दिग्गजों को नसीहत भी है कि यह जल्द ही समाप्त किया जाए।
और पढ़िए – ‘अगर सलेक्टर्स को लगता है…’, डेविड वॉर्नर ने टेस्ट क्रिकेट में फ्यूचर को लेकर दिया बड़ा बयान
हरभजन पहले ही कर चुके हैं राहुल को सपोर्ट
भारतीय टीम के उप-कप्तान केएल राहुल वनडे और टी20 के शानदार खिलाड़ी है लेकिन टेस्ट में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। इसके खराब प्रदर्शन के बाद जहां हर कोई राहुल की आलोचना कर रहा है वहीं हरभजन सिंह ने मंगलवार को एक ट्वीट के जरिए उनका समर्थन किया था। हरभजन ने ट्वीट करके लिखा था कि ‘क्या हम केएल राहुल को अकेला छोड़ सकते हैं? उसने कोई क्राइम नहीं किया है। वह अभी भी बड़ा खिलाड़ी है। वह दमदार वापसी करेगा। हम इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसे दौर से गुजरते हैं। वह पहला और आखिरी नहीं है। इसलिए तथ्य को मानिए कि वह अपना भारतीय खिलाड़ी है और विश्वास रखो।’
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
‘संजू के साथ सूर्यवंशी को कराओ ओपनिंग’, आकाश चोपड़ा ने मैनेजमेंट को दी सलाह
15 mins agoIPL 2027 Mini Auction: कब और कहां होगी खिलाड़ियों की नीलामी? तारीख आई सामने
23 mins agoइंग्लैंड के गैरेथ बैटी बन सकते हैं CSK के अगले बल्लेबाजी कोच
36 mins agoउस्मान ख्वाजा को था मौत का डर, गंभीर बीमारी के बीच ऐसे बचाया अपना करियर
42 mins agoपाकिस्तान टीम से सैम अयूब की छुट्टी, खराब प्रदर्शन के बाद PCB का बड़ा फैसला
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके भाई आशीर्वाद का जलवा, प्रैक्टिस मैच में 87 गे
1 hr agoटेस्ट फॉर्मेट में भी अर्शदीप सिंह को मिल सकता है खेलने का मौका
1 hr agoईशान किशन की नंबर-1 रैंकिंग पर खतरा, अभिषेक शर्मा छीन सकते हैं ताज
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
2 hrs agoइंडिया ए के इन 5 खिलाड़ियों ने दूसरी पारी में कराया कमबैक
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines