ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का नौवां मैच भारत और अफगानिस्तान के बीच दिल्ली में खेला गया। मैच के दौरान दर्शक दीर्घा में क्रिकेट प्रेमियों की कमी नजर आई. बस फिर क्या था। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इसपर सवाल खड़ा कर दिया। उन्होंने एक्स पर सवाल पूछते हुए लिखा, ‘दिल्ली में भारत के मुकाबले के दौरान इतनी सीटें क्यों खाली हैं?’
हरभजन सिंह का आया जवाब:
48 वर्षीय इंग्लिश कप्तान के इस सवाल का जवाब अब भारतीय पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने दिया है। उन्होंने एक्स अकाउंट से जवाब देते हुए लिखा है, ‘आप मैच देख रहे हैं या खाली सीटें??’
फैंस भी दे रहे हैं जवाब:
माइकल वॉन का यह सवाल शायद फैंस को भी रास नहीं आ रहा है। एक क्रिकेट प्रेमी ने इसका जवाब देते हुए लिखा है, ‘लॉर्ड्स की अधिकतम क्षमता 31 हजार की है। इस स्टेडियम में भारत के 45 प्रतिशत दर्शक ही पर्याप्त हैं।’
वहीं दूसरे फैन ने जवाब देते हुए लिखा है, ‘स्टेडियम पूरी तरह से भरी हुई है। 50 ओवर के फॉर्मेट में आप ऐसी उम्मीद नहीं कर सकते कि पूरा स्टेडियम पहली ही गेंद से भर जाए।’
भारत को मिली जीत:
बात करें मुकाबले के बारे में तो दिल्ली में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाए थे। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने इसे 15 ओवर शेष रहते दो विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त कर लिया। मैच के दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली अच्छे लय में नजर आए। टीम के लिए रोहित ने जहां 131 रन की शतकीय पारी खेली। वहीं कोहली ने नाबाद 55 रन का योगदान दिया।
संबंधित खबरें
पार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
55 mins agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoLIVE: वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 248 रनों का लक्ष्य, शाई होप ने ठोका शतक
3 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
3 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines