Happy Virat Kohli Birthday: भारतीय टीम की बल्लेबाजी के स्तंभ और टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में धमाकेदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में एक साधारण परिवार में जन्में विराट कोहली का नाम आज देश और दुनिया भर में लाखों फैंस की जुबां पर रहता है।
विराट कोहली की पॉपुलेरिटी इस कदर है कि वे सोशल मीडिया पर भारत में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले व्यक्ति भी हैं। अगर आप विराट कोहली के फैन हो तो कुछ बातें हैं जो कि आपके लिए जानना बेहद जरूरी है।
Virat Kohli Birthday: विराट कोहली के बारे में कुछ अनोखी बातें
- पंजाबी हिन्दू फॅमिली में पैदा हुए विराट कोहली दिल्ली के उत्तम नगर में रहते थे। क्रिकेट अकादमी जाने में देरी के चलते उन्होंने पश्चिम विहार में शिफ्ट किया। विराट कोहली का परिवार पहले मीरा बाग में रहता था, 2015 में सभी गुरुग्राम (पहले गुड़गांव) शिफ्ट हो गए थे।
- कोहली ने 2006 में ही नवंबर में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू कर लिया था। उन्होंने अपना पहला मैच दिल्ली के लिए तमिलनाडु के खिलाफ खेला था।
- जून 2008 में विराट कोहली युथ कॉन्ट्रैक्ट के तौर पर आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स के साथ जुड़े। टीम ने उन्हें 30,000 डॉलर में खरीदा। बाद में उन्होंने ऐसा नाम कमाया कि टीम के कप्तान भी बने।
- विराट कोहली ने अंतर्राष्ट्रीय दौरे के लिए पहली बार चुने जाने से पहले सिर्फ 8 फर्स्ट क्लास मैच ही खेले थे, यानी उनका सिलेक्शन एक सरप्राइज की तरह था।
- भारतीय खिलाड़ियों में अभी सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में 52 गेदों पर अपना शतक पूरा किया था। उनके इस रिकॉर्ड को अभी कोई भी भारतीय तोड़ नहीं पाया है।
- भारतीय कप्तान विराट कोहली को टैटू का बहुत शौक है। उन्होंने अभी तक चार बार टैटू बनवाए हैं। उनका सबसे पसंदीदा टैटू समुराई योद्धा वाला है।
- विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में इस बात का भी खुलासा किया था कि उन्हें बचपन में कौन से एक्ट्रेस पसंद थी। कोहली ने बताया था कि वह कम उम्र में करिश्मा कपूर को पसंद करते थे।
- क्रिकेट के अलावा कोहली समाज सेवा भी करते हैं। विराट कोहली अपने नाम से गरीब बच्चों के लिए एक संस्था चलाते हैं। जिसका नाम विराट कोहली फाउंडेशन है। यह संस्था बच्चों के उत्थान के लिए कार्य करती है।
- महान बल्लेबाज और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर और सुरेश रैना के अलावा विराट ही अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपने 22वें बर्थडे से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना शतक पूरा कर लिया था।
- विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता की मौत के बाद भी वे अगले ही दिन क्रिकेट मैच पूरा करने मैदान पर पहुंच गए थे क्योंकि उनके मुताबिक मैच को छोड़ना काफी बुरा हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
5 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
6 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
9 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines