विराट कोहली की एक्टिंग करती दिखीं अनुष्का शर्मा, कहां- बॉलर इतना सेलिब्रेट नहीं करता जितना विराट...

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक पुराना वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अनुष्का, विराट की नकल करते हुए नजर आ रही हैं।

Happy Birthday Virat Kohli anushka sharma viral video

Virat Kohli Anushka Sharma: Instagram

ODI World Cup 2023: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनुष्का हंसते हुए कहती नजर आ रही हैं कि क्षेत्ररक्षण के दौरान कई बार बॉलर इतना सेलिब्रेट नहीं करता जितना विराट करता है। इसके बाद वह स्टूडियों में इधर-उधर भागते हुए कोहली का नकल करने लगती हैं।

विज्ञापन

कोहली के 35वें जन्मदिन पर फैंस क्यूट कपल्स का यह वीडियो काफी तेजी से शेयर कर रहे हैं। यही नहीं कमेंट बॉक्स के जरिए अपना प्यार भी जता रहे हैं। एक फैंस ने सवाल करते हुए पूछा है, ‘भाई… ये फुल वीडियो देखने को कहां मिलेगा। वहीं एक अन्य फैन ने लिखा है, ‘सब सही बोला भाभी ने, बस sometime की जगह everytime होगा।’

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pawan Goyal (@pawangoyalpnb)

विज्ञापन

35 साल के हुए विराट कोहली:

भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। किंग कोहली के 35वें जन्मदिन पर देश दुनिया के दिग्गज क्रिकेटरों के साथ-साथ उनके चाहने वाले फैंस अपना जमकर प्यार लूटा रहे हैं।

अनुष्का शर्मा ने भी किंग कोहली को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने टी20 के एक खास रिकॉर्ड को याद करते हुए लिखा है, ‘विराट अपने जीवन में प्रत्येक रोल में एक अपवाद की तरह रहे हैं, लेकिन वह अपने नाम एक के बाद एक उपलब्धि जोड़ते जा रहे हैं। इस जीवन में मैं उसे बिना खत्म होने वाला प्यार करती रहूंगी। कुछ भी हो जाए मै उससे प्यार करती रहूंगी।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ