Happy Birthday Virat Kohli: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली पांच नवंबर को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। किंग कोहली के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। 35 वर्षीय बॉलीवुड अदाकारा ने उनके एक अनोखे टी20 रिकॉर्ड को साझा करते हुए लिखा है, ‘विराट अपने जीवन में प्रत्येक रोल में एक अपवाद की तरह रहे हैं, लेकिन वह अपने नाम एक के बाद एक उपलब्धि जोड़ते जा रहे हैं। इस जीवन में मैं उसे बिना खत्म होने वाला प्यार करती रहूंगी। कुछ भी हो जाए मै उससे प्यार करती रहूंगी।’
कोहली के नाम दर्ज है टी20 का खास रिकॉर्ड:
विराट कोहली के नाम टी20 फॉर्मेट में एक खास रिकॉर्ड दर्ज है। यहां वह बिना किसी लीगल डिलीवरी पर विकेट लेने वाले एकलौता गेंदबाज हैं। दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच एक टी20 मुकाबला खेला जा रहा था। इस मुकाबले में कैप्टन एमएस धोनी ने गेंदबाजी के लिए कोहली को मोर्चे पर लगाया। यहां कोहली ने कमाल कर दिया।
यह भी पढ़ें- IND Vs SA: विराट के ‘इंग्लिश फैन’ ने किंग को किया बर्थडे विश, इंग्लैंड को जमकर लताड़ा; Watch Video
इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज केविन पीटरसन के सामने उन्होंने ओवर की पहली ही गेंद वाइड डाली। इस दौरान विकेट के पीछे चुस्त दुरुस्त तैयार धोनी ने उन्हें स्टंपिंग करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। तब से यह खास रिकॉर्ड कोहली के नाम दर्ज है।
पीटरसन का बयान आया सामने:
अनुष्का शर्मा के इस खास पोस्ट पर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर पीटरसन ने भी अपना बयान दिया है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, ‘ कैप्शन ऐसा होना चाहिए। थैंक्य यू केविन हमेशा मेरे पति का ख्याल रखने के लिए।’ इसके साथ ही उन्होंने हंसने की इमोजी लगाई है।
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
48 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines