Happy Birthday MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। 7 जुलाई 1981 को रांची में जन्मे एमएस धोनी ने क्रिकेट जगत में कदम रखते ही भारतीय टीम की काया पलट दी और आईसीसी समेत हर टूर्नामेंट की ट्रॉफी की बहार लगा दी। धोनी दुनिया के इकलौते कप्तान हैं जिन्होंने अपनी टीम को आईसीसी की तीनों मुख्य ट्रॉफी जिताई हो। इसमें चैंपियंस ट्रॉफी, वर्ल्ड कप और टी20 विश्वकप शामिल है।
महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था हालांकि वे अब भी आईपीएल में अपनी टीम चैन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हैं। धोनी के बारे में कई रोचक बाते हैं जो कि उन्हें महान बनाती है। उनके फैंस को हमेशा इन्हें जानने की उतसुकता रहती है। इन्हीं में से 10 खास बातें हम आपको बताने जा रहे हैं।
Happy Birthday MSD: धोनी से जुड़ी 10 अहम बातें
– महेंद्र सिंह धोनी भले ही आज सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर हों लेकिन उनकी पहली पसंद फुटबॉल थी और वे बचपन में स्कूल में गोलकीपिंग भी करते हैं। उनकी इसे कला को देखते हुए कोच ने उन्हें विकेटकीपर के रुप में टीम में खिलाया। धोनी ने इसमें बल्लेबाजी से भी सभी को इंप्रेस कर दिया।
– एकतरफ जहां भारतीय टीम के कई सितारे अंडर-19 से निकलकर आए हैं। वहीं दूसरी ओर धोनी का अंडर-19 टीम में चयन नहीं हुआ था। लेकिन उन्होंने बिना इसके ही अपने टैलेंट की बदौलत टीम में जगह पाई।
– धोनी ने विश्वकप 2011 के फाइनल के दौरान सिर्फ खिचड़ी का सेवन किया था और भारत को विश्व विजेता बनाया था। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने हाल ही में इसका खुलासा किया था।
– धोनी को बाइक का काफी शौक है और उनके पास दुनिया की सबसे महंगी से लेकर यूनिक बाइक्स तक मौजूद है। उनके घर में एक बाइक का शोरुम भी है जिसमें सारी गाड़ियां रखी हुई है।
– धोनी ने रिटायरमेंट के बाद अब खेती में भी ध्यान देना शुरू कर दिया है। उनका झारखंड में ही बड़ा खेत है जिसमें वे लगातार जाते रहते हैं। हाल ही में उनका बाइक पर वर्कर को ड्रॉप करते वीडियो सामने आया था।
– धोनी का ट्रेड मार्क हेलिकॉप्टर शॉट है। उन्होंने इंटरनैशनल स्तर पर कई बार इस शॉट को खेलकर गेंद को बाउंड्री के पार भेजा है। माही अब भी आईपीएल में इस शॉट को लगाते हुए नजर आते हैं।
– धोनी को सेना ने लेफ्टिनेंट कर्नल का मानद सम्मान दिया हुआ है। माही इस सम्मान को पाने वाले दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव के बाद दूसरे क्रिकेटर हैं। इंडियन टेरिटोरियल आर्मी ने धोनी को साल 2011 में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि से सम्मानित किया था।
– एम एस धोनी ने साक्षी से 4 जुलाई 2010 को देहरादून में शादी की थी। सगाई के अगले ही दिन धोनी ने शादी कर ली थी। आज साक्षी और धोनी एक बेटी के माता-पिता हैं जिसका नाम जीवा है।
– एमएस धोनी 2008 और 2009 में ICC ODI प्लेयर ऑफ द ईयर थे। उन्हें 2009 में पद्म श्री पुरस्कार और 2018 में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
– धोनी ने अपने करियर की शुरुआत रन आउट से की और अंत भी। वह दिसंबर 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ और फिर 2019 में भारत के लिए अपने अंतिम वनडे मैच में रन आउट हुए।
(Ambien)
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
52 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines