Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
Happy Birthday MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। 7 जुलाई 1981 को रांची में जन्मे एमएस धोनी ने अपने करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। वे दुनिया के इकलौते कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी के सारे मेजर इवेंट्स जीते हों। धोनी के ऐसे कई रिकॉर्ड्स हैं जिन्हें हासिल करना किसी भी खिलाड़ी के लिए मुश्किल है और हर प्लेयर इसी का सपना देखता है।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पहचान उनकी सादगी और मुश्किल परिस्थिति में शांत होकर फैसले लेने की वजह से है इस धुरंधर ने कप्तानी में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं लेकिन एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जिसे कोई छू ही नहीं पाएगा।
महेंद्र सिंह धोनी की गितनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे सफल कप्तानों में होती है। धोनी आईसीसी की सभी तीन ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में उनकी कप्तानी में भारत ने दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता। वहीं, धोनी की कप्तानी में भारत ने 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी अपने नाम किया।
महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट जगत का सबसे बेहतरीन विकेटकीपर माना जाता है। माही के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग का रिकॉर्ड है। माही ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 192 बार खिलाड़ियों को स्टंप किया है। ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, उनके नाम टेस्ट में 38, वन-डे में 120 और टी-20 में 34वीं बार स्टंपिंग का रिकॉर्ड है। उनके इस रिकॉर्ड तक पहुंचना हर विकेटकीपर की ख्वाहिश है।
धोनी के नाम विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। उन्होंने 31 अक्तूबर 2005 में श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में नाबाद 183 की शानदार पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 10 छक्के लगाए थे। इससे पहले ये रिकॉर्ड एडम गिलक्रिस्ट के पास था जिन्होंने 172 रन बनाए थे। धोनी का ये रिकॉर्ड अभी भी अजेय है हालांकि कई विकेटकीपर बल्लेबाज इसे तोड़ने की फिराक में हैं।
एमएस धोनी के नाम वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 200 मैचों में कप्तानी की है. साथ ही वह भारत के लिए वनडे में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। उनके जितना सफल कप्तान भारत ने आज तक नहीं देखा।
महेंद्र सिंह धोनी के नाम नॉटआउट मुकाबलों में सबसे ज्यादा लगातार जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड है। इस चैंपियन कप्तान ने अब तक कुल 8 लगातार नॉक आउट मुकाबलों में टीम के जीत दिलाई है। इसके बाद बाकि कप्तान 6 मुकाबलों के आंकड़े तक ही पहुंच पाए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।