क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जिसके हर एक मैच में रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं। गेंद-बल्ले के बीच 22 गज की पट्टी और 70 गज के घेरे में होने वाली इस जंग में कुछ ऐसे कारनामे भी होते हैं, जो इतिहास बन जाते हैं। क्रिकेट ने दुनिया को डॉन ब्रैडमैन, सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, विवियन रिचर्ड्स जैसे दिग्गज दिए। इन सभी के बीच एक ऐसा क्रिकेटर भी हुआ, जो न तो अब्बल दर्जे का गेंदबाज था और न ही बड़ा बल्लेबाज।
वेस्टइंडीज से आने वाले इस क्रिकेटर के नाम ऐसा रिकॉर्ड है, जिसे जानकर हर कोई चौंक जाता है। क्योंकि इस फील्डिंग ने क्षेत्ररक्षण में कमाल किया था। आखिर कौन है ये क्रिकेटर और क्या है उसका खास रिकॉर्ड चलिए जानते हैं विस्तार से…
गल लोगी ने फील्डिंग के दम पर जीता था मैन ऑफ द मैच
आमतौर पर देखा जाता है कि क्रिकेट में गेंद या फिर बल्ले से कमाल करने वाले खिलाडी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया जाता है, लेकिन वेस्टइंडीज के महान खिलाडी गस लोगी (Gus Logie) दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपनी बेहतरीन फील्डिंग के लिए मैन ऑफ द मैच जीता था। उन्होंने उस मुकाबले में न तो गेंदबाजी की थी और न ही बैटिंग। सिर्फ फील्डिंग के दम पर गस लोगी ने यह कमाल किया था।
1986 की बात है
दरअसल, बात 1986 की है, जब 28 अगस्त को पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मैच खेला गया था। उस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 44वें ओवर में 143 रन पर ढेर हो गई। वेस्टइंडीज के लिए कर्टनी वॉल्श ने चार विकेट लिए। कैरेबियाई टीम ने 34वें ओवर में टारगेट हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया था। जिसमें गॉर्डन ग्रीनिज ने 74 रन बनाए और डेसमंड हेन्स 59 गेंदों पर नाबाद रहे थे। मैच के बाद सभी को लग रहा था कि गॉर्डन ग्रीनिज या फिर वॉल्श में से किसी एक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना जाएगा, लेकिन जब गस लोगी को यह अवार्ड दिया गया तो सभी चौंक गए।
पाकिस्तान की आधी टीम को भेजा था पवेलियन
पाकिस्तान के खिलाफ उस मैच में गस लोगी ने कमाल की फील्डिंग की की। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुकाबले में उन्होंने 3 बेहतरीन कैच लपके और 2 रन आउट किए थे। मतलब पाकिस्तान की आधी टीम को उन्होंने फील्डिंग से ही पवेलियन भेज दिया था। गल लोगी ने जावेद मियांदाद सहित कुछ रन-आउट भी किए। उन्होंने बल्लेबाज मुदस्सर नजर, सलीम यूसुफ और इजाज अहमद के कैच लपके थे।
गस लोगी का क्रिकेट करियर
वेस्टइंडीज के लिए गस लोगी (Gus Logie) ने 52 टेस्ट और 158 वनडे खेले थे। इस नाम से कम क्रिकेट फैंस ही परिचित होंगे। इस खिलाड़ी ने अपने करियर में महज 3 शतक और 30 अर्धशतक लगाए। उन्होंने फील्डिंग के दम पर प्लेयर ऑफ द मैच जीतकर ऐसा कारनामा किया, जिसे सदियों तक याद रखा जाएगा।
संबंधित खबरें
सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
26 mins agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
1 hr agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
2 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
3 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
9 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
9 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
9 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
10 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
11 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines