Gus Atkinsion: एजबेस्टन में मिली हार के बाद इंग्लैंड ने अपने स्क्वॉड में बदलाव किया है। लॉर्ड्स में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए गस एटकिंसन इंग्लिश टीम में शामिल हो गए हैं। एटकिंसन इंजरी के चलते सीरीज के पहले दो टेस्ट मैच नहीं खेल सके थे। दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को टीम इंडिया के हाथों 336 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा। भारत से मिले 608 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम सिर्फ 271 रन बनाकर ढेर हो गई। एजबेस्टन में मेजबान टीम को भारत के खिलाफ पहली हार का मुंह देखना पड़ा।
एटकिंसन की एंट्री
एजबेस्टन में मिली हार के तुरंत बाद ही इंग्लैंड ने अपने स्क्वॉड में बड़ा बदलाव किया है। इंग्लिश टीम में खूंखार तेज गेंदबाज गस एटकिंसन की एंट्री हुई है। एटकिंसन अपने हेमस्ट्रिंग की इंजरी की वजह से सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों में नहीं खेल सके थे। हालांकि, एटकिंसन की वापसी से इंग्लैंड का बॉलिंग अटैक काफी मजबूत हो जाएगा। वहीं, लॉर्ड्स में जोफ्रा आर्चर भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की गेंदबाजी काफी कमजोरी नजर आई। क्रिस वोक्स, जोश टंग जैसे गेंदबाज कोई खास प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे।
टीम इंडिया ने भेदा एजबेस्टन का किला
टीम इंडिया ने एजबेस्टन में अपनी पहली जीत का स्वाद चख लिया है। पांचवें दिन की शुरुआत भारतीय टीम के लिए शानदार रही। आकाशदीप ने ओली पोप को सिर्फ 24 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई। वहीं, अगले ही ओवर में उन्होंने हैरी ब्रूक को भी चलता किया। कप्तान बेन स्टोक्स ने कुछ दमदार शॉट्स लगाए, लेकिन वह वॉशिंगटन सुंदर की फिरकी में उलझकर रह गए और 33 रन बनाकर चलते बने। जेमी स्मिथ ने एक छोर संभाले रखा और 88 रनों की दमदार पारी खेली। हालांकि, उनकी यह इनिंग इंग्लैंड की हार को नहीं टाल सकी। इंग्लैंड की पूरी टीम दूसरी इनिंग में 271 रन बनाकर ढेर हो गई। आकाशदीप ने दूसरी पारी में भी कहर बरपाते हुए 6 इंग्लिश बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।
विदेशी में सबसे बड़ी जीत
शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने विदेशी सरजमीं पर अपनी सबसे बड़ी जीत का स्वाद चखा है। पहली पारी में टीम इंडिया ने शुभमन गिल द्वारा खेली गई 269 रनों की यादगार पारी के बूते 587 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए। इसके जवाब में इंग्लिश टीम 407 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, रविंद्र जडेजा ने 89 और यशस्वी जायसवाल ने 87 रन जड़े। दूसरी इनिंग में भी गिल का बल्ला जमकर बोला और उन्होंने 161 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि पंत ने 65 और जडेजा ने नाबाद 69 रन जड़े। टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी 6 विकेट खोकर 427 रन बनाने के बाद घोषित की और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 608 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। हालांकि, इंग्लिश टीम का बैटिंग ऑर्डर बुरी तरह से लड़खड़ा गया और पूरी टीम 271 रन बनाकर ढेर हो गई।
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
24 mins ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
53 mins agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
54 mins agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
1 hr agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
3 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
12 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
13 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines