---विज्ञापन---

Danushka Gunathilaka: रेप के आरोप में श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का सिडनी में गिरफ्तार, कल होगी पेशी

Danushka Gunathilaka: श्रीलंका क्रिकेट टीम के दनुष्का गुणथिलाका को सिडनी में यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। श्रीलंकाई बल्लेबाज को उस होटल से गिरफ्तार किया गया जहां पूरी टीम ठहरी थी। जानकारी के मुताबिक, दनुष्का को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा, “SLC अदालत […]

Danushka Gunathilaka: श्रीलंका क्रिकेट टीम के दनुष्का गुणथिलाका को सिडनी में यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। श्रीलंकाई बल्लेबाज को उस होटल से गिरफ्तार किया गया जहां पूरी टीम ठहरी थी। जानकारी के मुताबिक, दनुष्का को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा, “SLC अदालत में कार्यवाही की बारीकी से निगरानी करेगा और ICC के परामर्श से मामले की गहन जांच शुरू करेगा और दोषी पाए जाने पर खिलाड़ी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

---विज्ञापन---

टूर्नामेंट से थे बाहर लेकिन टीम के ऑस्ट्रेलिया में ही थे दनुष्का

31 वर्षीय को पहले हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण मौजूदा टी 20 विश्व कप से बाहर कर दिया गया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में टीम के साथ बने रहे। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने एक बयान में पुष्टि की कि गुणथिलाका पर सहमति के बिना यौन संबंध बनाने के आरोप लगाए गए हैं।

स्टेट क्राइम कमांड के सेक्स क्राइम स्क्वॉड और ईस्टर्न सबअर्ब्स पुलिस एरिया कमांड के जासूसों ने स्ट्राइक फोर्स वेटरन के तहत एक संयुक्त जांच शुरू की। जांच में पाया गया कि 29 वर्षीय महिला के साथ यौन उत्पीड़न हुआ है। बताया जा रहा है कि एक ऑनलाइन डेटिंग एप्लिकेशन के जरिए पीड़िता और दनुष्का के बीच कई दिनों तक बातचीत हुई। इसके बाद दोनों की मुलाकात भी हुई। आरोप है कि 2 नवंबर 2022 की शाम को दनुष्का ने महिला का यौन उत्पीड़न किया।

---विज्ञापन---

जानकारी के मुताबिक, फिलहाल दनुष्का को सिडनी सिटी पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। इसके बाद श्रीलंकाई क्रिकेटर ने जमानत की अपील भी की लेकिन कोर्ट ने उसे जमानत देने से इनकार कर दिया।

2018 में भी इस तरह के आरोप में फंसे थे दनुष्का

बता दें कि दनुष्का गुणतिलका इस तरह के आरोप में 2018 में भी फंसे थे। उस वक्त श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें निलंबित कर दिया था। बाएं हाथ के बल्लेबाज दनुष्का ने 100 से अधिक इंटरनेशन मैचों में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया है। वर्ल्डकप 2022 में उन्होंने नामीबिया के खिलाफ भी मैच खेला था।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 06, 2022 11:39 AM
End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola