Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा जारी है. भारतीय एथलीट गुलवीर सिंह ने 25 सितंबर को कमाल कर दिया. उन्होंने मेंस की 10000 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का मान बढ़ाया है. 28 साल के गुलवीर ने भारत के लिए शानदार खेल दिखाया और मेडल पक्का कर लिया. उन्होंने एशियन गेम्स में अपना दूसरा मेडल जीता. इससे पहले भी उन्होंने 10000 मीटर दौड़ में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता था.
गुलवीर ने हासिल किया दूसरा स्थान
25 सितंबर को हुई रेस में गुलवीर ने पूरा दमखम दिखाया और दूसरा स्थान हासिल किया. उन्होंने 28 मिनट 29.38 सेकंड में रेस पूरा किया और दूसरा स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल जीत लिया. उन्होंने भारत का मान बढ़ाया है.
इससे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भी उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया था. ग्लासगो में हुई मेंस की 10000 मीटर दौड़ को उन्होंने 27 मिनट 49.78 सेकंड में पूरा किया और सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया था. वह कॉमनवेल्थ गेम्स में इस दौड़ में कोई पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे. इसके बाद उन्होंने 5000 मीटर की दौड़ में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था. एक साथ उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में दो मेडल जीतकर भारत का नाम रौशन किया और अपने नाम बड़ी उपलब्धि भी हासिल की थी.
साल 2022 में मिली पहचान
गुलवीर सिंह को साल 2022 में असली पहचान मिली, जब उन्होंने फेडरेशन कप में 10,000 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. इसके बाद उन्होंने चीन में खेले गए एशियन गेम्स 2023 में फिर कमाल किया और मेंस 10,000 मीटर दौड़ को उन्होंने 28 मिनट 17.21 सेकंड में पूरा कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया. वह लगातार भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और देश का मान पूरी दुनिया में बढ़ा रहे हैं. उनका शुमार भारत के बेहतरीन धावकों में किया जाने लगा.
साल 2024 में उनके करियर में बड़ा बदलाव आया. वह ट्रेनिंग के लिए अमेरिका के कोलोराडो स्प्रिंग्स गए. यहां पर उन्होंने कोच स्कॉट सिमंस की कोचिंग में अपने खेल को निखारा और काफी मेहनत की. उन्होंने अपनी तकनीक पर काम किया और एक के बाद एक कीर्तिमान हासिल करते गए. उत्तर प्रदेश के अतरौली गांव के रहने वाले गुलवीर 3000 मीटर, 5000 मीटर और 10000 मीटर की रेस में अपना झंडा गाड़ा है. 3000 मीटर की दौड़ में गुलवीर का रिकॉर्ड 7 मिनट 34.49 सेकंड है. वहीं, 5000 मीटर की दौड़ में उनका रिकॉर्ड 12 मिनट 59.77 सेकंड है, जबकि 10000 मीटर में 27 मिनट 0.22 सेकंड है.
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
9 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
10 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
11 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
11 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
11 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
12 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines