जेसन होल्डर की तबाही में बिखर गई पंजाब किंग्स, अपने घर में गुजरात टाइटंस की शानदार जीत

Gujarat Titans vs Punjab Kings: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच एक हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिला, जिसमें मेजबान टीम ने बाजी मार ली और प्वॉइंट्स टेबल में 2 अहम अंक हासिल कर लिए.

GT vs PBKS

GT vs PBKS

Gujarat Titans Beats Punjab Kings By 4 Wickets: गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के 46वें मैच में पंजाब किंग्स को 4 विकेट से मात दे दी है. अपने घर में खेलते हुए शुभमन गिल की आर्मी ने 2 अंक हासिल कर लिए और प्वॉइंट्स टेबल में अपनी पोजीशन मजबूत कर ली.

विज्ञापन

PBKS की फ्लॉप बैटिंग

गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. मौजूदा सीजन में अब तक शानदार प्रदर्शन करने वाली पीबीकेएस की शुरुआत बेहद खराब रही, प्रियांश आर्या (2 रन) और कूपर कोनोली (0 रन) सस्ते में निपट गए, ओपनर प्रभसिमरन सिंह भी ज्यादा दे टिक नहीं पाए 15 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए. नेहाल वडेरा भी डक आउट होकर चलते बने, उन्हें जेसन होल्डर ने अपना शिकार बनाया.

विज्ञापन

शेडगे-स्टोइनिस ने संभाला

इस मुश्किल घड़ी में पंजाब किंग्स टीम को उनके कप्तान श्रेयस अय्यर से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वो भी 19 रन बनाकर आउट हो गए. अब जिम्मेदारी सूर्यांश शेडगे और मार्कस स्टोइनिस के कंधों पर आ गई, जिसे दोनों बल्लेबाजों ने बखूबी निभाया. शेडगे 29 गेंदों में 57 रन की पारी खेली, वहीं स्टोइनिस ने 31 गेंदों में 40 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. 8वें नंबर आए मार्को जेनसन ने 20 रनों का अहम योगदान दिया जिसकी बदौलत पीबीकेएस ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 163 रन बना लिए.

जेसन होल्डर की तबाही

गेंदबाजी की बात करें तो पहली पारी में गुजरात टाइटंस के पेसर जेसन होल्डर 4 ओवर में 6 की इकॉनमी रेट से 24 रन देकर 4 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. वहीं मोहम्मद सिराज और साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि अफगान स्पिनर राशिद खान को एक विकेट मिला. इस बॉ़लिंग अटैक ने पंजाब किंग्स को बड़ा टोटल बनाने से रोक दिया.

विज्ञापन

गुजरात की आसान जीत

166 रन के टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस को पहला झटका दूसरे ओवर में ही लग गया जब कप्तान शुभमन गिल महज 5 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए, हालांकि तीसरे नंबर पर आए जोस बटलर ने पारी संभाला लेकिन वो 22 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद निशांत सिंधु महज 15 रन का ही योगदान दे पाए, इधर साई सुदर्शन ने अपनी फिफ्टी पूरी की और 41 गेंदों में 57 रन बनाकर वैशाख विजय कुमार की गेंद का शिकार हो गए, छठे नंबर पर आए राहुल तेवतिया से उम्मीदें थीं, लेकिन वो 2 ही रन बना पाए, जेसन होल्ड ने 5 रन बनाए. हालांकि वाशिंगटन सुंदर ने गुजरात को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ