नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के 62वें मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रनों से करारी मात दी। इस जीत के बाद गुजरात टाइटंस ने 18 अंकों के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है। जबकि सन राइजर्स हैदराबाद रेस से बाहर हो गई है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में SRH के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
सन राइजर्स हैदराबाद का टॉप ऑर्डर बुरी तरह बिखरा
पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 188 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सन राइजर्स हैदराबाद का टॉप ऑर्डर बुरी तरह बिखर गया। हेनरिक क्लासेन और भुवनेश्वर कुमार ने थोड़ी उम्मीद जगाईं, लेकिन उनके आउट होने के बाद SRH को करारी हार का सामना करना पड़ा। क्लासेन ने मुश्किल वक्त में 44 गेंदों में 4 चौके-3 छक्के ठोक 64 रन बनाए। जबकि भुवी ने 27 रनों का योगदान दिया। जीटी की ओर से मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा ने 4-4 विकेट चटकाते हुए शानदार गेंदबाजी की।
शुभमन की पारी अविश्वसनीय थी
करारी हार के बाद कप्तान एडेन मार्कराम ने कहा- हम खेल में आधे रास्ते पर थे, लेकिन जब आप पावरप्ले में चार विकेट खो देते हैं, तो यह मुश्किल हो जाता है। टाइटंस की गेंदबाजी पर मार्करम ने कहा- ईमानदारी से कहूं तो हम थोड़े परेशान थे। हमारे पास उच्च श्रेणी के गेंदबाज हैं जो गेंद को स्विंग करा सकते हैं। शुभमन की पारी अविश्वसनीय थी। हम वहीं फंस गए।
दुनिया उसकी क्लास और ताकत देख सकती है
क्लासेन की शानदार बल्लेबाजी पर उन्होंने कहा- वह एक महान खिलाड़ी है और मैं उसके लिए बहुत खुश हूं, दुनिया उसकी क्लास और ताकत देख सकती है। हममें से बाकी लोगों ने उसकी मदद नहीं की। जिस तरह से उसने प्रदर्शन किया है उसके बाद उसके लिए हार की स्थिति में रहना कठिन है।
टूर्नामेंट को अच्छी भावना के साथ खत्म करना अच्छा होगा
बाकी दो मैचों के सवाल पर मार्करम ने कहा- हमारे लिए खेलना बहुत गर्व की बात है। टूर्नामेंट को अच्छी भावना के साथ खत्म करना अच्छा होगा, लेकिन दुर्भाग्य से हम इस साल टूर्नामेंट में काफी अच्छे नहीं रहे। जब एक टीम बैकएंड में एक नीचे होती है, तो वह दो तरीकों में से किसी एक पर जा सकती है। साझेदारी को तोड़ना महत्वपूर्ण था और भुवी ने हमारे लिए वह किया। वह और नटराजन हमारे लिए असाधारण रहे हैं।
संबंधित खबरें
PM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
7 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
7 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
7 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
8 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
8 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
9 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
9 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
10 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines