Live Updates
GT vs SRH Live Score: गुजरात ने 82 रनों से जीता मुकाबला
गुजरात टाइटंस की टीम ने अहमदाबाद के मैदान पर सनराइजर्स को 82 रनों के अंतर से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज हो गई है. सनराइजर्स की टीम इस मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 86 रनों पर ही ऑलआउट हो गई.
GT vs SRH Live Score: कप्तान पैट कमिंस का गिरा विकेट
सनराइजर्स हैदराबाद का 9वां विकेट कप्तान पैट कमिंस के रूप में गिरा है. प्रसिद्ध कृष्णा वे उनका विकेट अपने नाम किया. कमिंस ने इस मैच में 9 गेंदों में 19 रनों की पारी खेली.
सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 82/9, 13.4 ओवर
GT vs SRH Live Score: सनराइजर्स को लगा 8वां झटका
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम नो शिवांग के रूप में 8वां झटका लगा है. वो इस मैच में 6 गेंदों का सामना कर महज 4 रन ही बना पाए. जेसन होल्डर ने उनको आउट कर अपना तीसरा विकेट हासिल किया.
सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 72/8, 12.4 ओवर
GT vs SRH Live Score: नितीश रेड्डी भी लौटे पवेलियन
नितीश कुमार रेड्डी ने भी अपना विकेट गंवा दिया है. वो इस मैच में जेसन होल्डर का शिकार बने. होल्डर के लिए इस मैच में ये दूसरी सफलता रही. नितीश 4 गेंदों में महज 2 रन ही बना पाए. टीम को जीत के लिए अभी भी 109 रनों की जरूरत.
सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 60/7, 11 ओवर
GT vs SRH Live Score: सनराइजर्स को लगा छठा झटका
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को हेनरिक क्लासेन के रूप में छठा झटका लग चुका है. वो जेसन होल्डर का शिकार बने. इस मैच में उनका बल्ला नहीं चल पाया. उन्होंने 16 गेंदों का सामना करते हुए 14 रनों की पारी खेली. टीम को अभी भी 58 गेंदों में 112 रनों की जरूरत है और कप्तान पैट कमिंस मैदान पर उतर चुके हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 56/6, 10.1 ओवर
GT vs SRH Live Score: सलील अरोड़ा हुए आउट
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को सलील अरोड़ा के रूप में 5वां झटका लगा है. इस मैच में उनके बल्ले से 13 गेंदों में 16 रन ही निकले. वो पारी के 10वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने.
सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 56/5, 10 ओवर
सनराइजर्स हैदराबाद ने पावरप्ले में ही अपने 4 विकेट गंवा दिए हैं. चौथे विकेट के रूप में स्मरण रविचंद्रन आउट हुए हैं. स्मरण रविचंद्रन ने इस मैच में 15 गेंदों का सामना करते हुए 9 रन बनाए.
सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 34/4, 5.5 ओवर
GT vs SRH Live Score: ईशान किशन लौटे पवेलियन
ईशान किशन के रूप में सनराइजर्स हैदराबाद को तीसरा झटका लग चुका है. किशन इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए. वो 7 गेंदों में 11 रन बनाकर रबाडा का शिकार बने. रबाडा के लिए ये इस मैच में दूसरा विकेट रहा.
सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 23/3, 3.1 ओवर
GT vs SRH Live Score: 6 रन बनाकर आउट हुए अभिषेक
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा भी इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए हैं. पारी के दूसरे ओवर में उन्होंने कगिसो रबाडा को अपना विकेट थमाया. 4 गेंदों का सामना करते हुए वो महज 6 रन ही बना पाए.
सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 6/2, 1.4 ओवर
GT vs SRH Live Score: ट्रेविस हेड खाता खोले बिना आउट
सनराइजर्स के लिए बल्लेबाजी करने के लिए उतरे ट्रेविस हेड इस मैच में कुछ नहीं कर पाए. वो बिना खाता खोले पहले ही ओवर में मोहम्मद सिराज का शिकार बने हैं. उनके आउट होने के बाद ईशान किशन बल्लेबाजी करने के लिए उतरे हैं.
GT vs SRH Live Score: सनराइजर्स की बल्लेबाजी हुई शुरू
गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों से मिले लक्ष्य का पीछा करने के लिए सनराइजर्स के बल्लेबाज मैदान पर उतर चुके हैं. टीम के लिए ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी मैदान पर उतरी है. देखना होगा कि इस मैच में दोनों किस तरह की शुरुआत टीम को दिला पाते हैं.
GT vs SRH Live Score: गुजरात ने बनाया 168 का स्कोर
गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 168 रनों का स्कोर खड़ा किया है. अहमदाबाद की मुश्किल पिच पर टीम के लिए साईं सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार अर्धशतक जड़े. सुदर्शन ने 61 रनों की पारी खेली तो वहीं सुंदर ने 33 गेंदों में 50 रन बनाए. टीम को अगर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज होना है तो सनराइजर्स के बल्लेबाजों को 168 के स्कोर से पहले रोकना होगा.
गुजरात टाइटंस का स्कोर 168/5, 20 ओवर
GT vs SRH Live Score: वॉशिंगटन सुंदर का शानदार अर्धशतक
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है. उन्होंने एक मुस्किल पिच पर 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इस पारी में उनके बल्ले से 7 चौके तो वहीं एक छक्का निकला.
GT vs SRH Live Score: साईं सुदर्शन हुए आउट
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में साईं सुदर्शन का संघर्ष खत्म हो चुका है. साकिब हुसैन ने उनको कैच आउट करवा दिया है. उन्होंने इस मैच में 44 गेंदों का सामना करते हुए 61 रनों की पारी खेली. उनके आउट होने के बाद जेसन होल्डर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे हैं.
गुजरात टाइटंस का स्कोर 124/4, 16.2 ओवर
GT vs SRH Live Score: साईं सुदर्शन ने जड़ा अर्धशतक
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में साईं सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है. उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है. गुजरात की पारी एक समय पर लड़खड़ाती हुई नजर आ रही थी, जिसे अब सुदर्शन का सहारा मिला है.
गुजरात टाइटंस का स्कोर 107/3, 14 ओवर
GT vs SRH Live Score: पैट कमिंस को मिली सफलता
पैट कमिंस को इस मैच में अपनी पहली सफलता मिल चुकी है. उन्होंने गुजरात को तीसरी झटका दिया. शानदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे निशांत सिंधू 14 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
गुजरात टाइटंस का स्कोर 64/3, 9.3 ओवर
GT vs SRH Live Score: पावरप्ले के बाद बैकफुट पर गुजरात
पहले 6 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. जिसके बाद गुजरात की टीम पिछड़ती हुई नजर आ रही है. टीम ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए हैं तो वहीं सनराइजर्स के गेंदबाज शानदार अंदजा में गेंदबाजी कर रहे हैं.
गुजरात टाइटंस का स्कोर 34/2, 6 ओवर
GT vs SRH Live Score: बटलर भी बने हिंगे का शिकार
प्रफुल्ल हिंगे का जलवा इस मैच में भी दिख रहा है. कप्तान शुभमन गिल के बाद अब उन्होंने जोस बटलर को भी आउट कर दिया है. बटलर ने इस मैच में 11 गेंदों का सामना करते हुए महज 7 रन बनाए.
गुजरात टाइटंस का स्कोर 26/2, 5.1 ओवर
GT vs SRH Live Score: सनराइजर्स की शानदार गेंदबाजी
सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज इस मैच में शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. हिंगे और कमिंस ने 4 ओवर खत्म होने तक बल्लेबाजों के हाथ खुलने नहीं दिए हैं.
गुजरात टाइटंस का स्कोर 21/1, 4 ओवर
GT vs SRH Live Score: गुजरात को लगा पहला झटका
गुजरात टाइटंस की टीम को कप्तान शुभमन गिल के रूप में पहला झटका लग चुका है. पिछले ही ओवर में गिल का कैच छूटा था. उन्होंने इस पारी में 7 गेंदों का सामना करते हुए 5 रन बनाए. प्रफुल्ल हिंगे ने उनका विकेट हासिल किया.
गुजरात टाइटंस का स्कोर 15/1, 2.2 ओवर
GT vs SRH Live Score: गुजरात की बल्लेबाजी हुई शुरू
गुजरात टाइटंस की टीम के लिए शुभमन गिल और साईं सुदर्शन की जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है. दोनों की जोड़ी कमाल की फॉर्म में नजर आ रही है.
GT vs SRH Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नीतीश कुमार रेड्डी, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे
GT vs SRH Live Score: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज
GT vs SRH Live Score: हैदराबाद ने जीता टॉस
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने इस मैच में टॉस जीत लिया है. उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. गुजरात की टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरेगी.
GT vs SRH Live Score: किस मैदान पर होगा मुकाबला?
गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच का ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. गुजरात अपने होम ग्राउंड पर मैच में जीत हासिल कर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज होना चाहेगी.
GT vs SRH Live Score: हेड टू हेड आंकड़े
गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक आईपीएल के इतिहास में 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें गुजरात का पलड़ा भारी रहा है. 6 मैचों में गुजरात टाइटंस ने जीत हासिल की है तो वहीं एक मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत दर्ज की है.
Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad Highlights: आईपीएल 2026 में 56 वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. इस मैच में शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर ली है. टीम ने इस मुकाबले को 82 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने इस मैच में 20 ओवरों में 168 रनों का स्कोर खड़ा किया था. इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स किसी भी समय मैच में नजर नहीं आई. टीम 86 रनों पर ही ऑलआउट हो गई.
अहमदाबाद की पिच गेंदबाजों के लिए मददगार नजर आ रही थी और पिच पर रन बनाना मुश्किल दिख रहा था. गुजरात के लिए साईं सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़े. साईं सुदर्शन ने 44 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली तो वहीं सुंदर ने 33 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली. सनराइजर्स के लिए प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने 2-2 विकेट अपने नाम किए तो वहीं कप्तान पैट कमिंस ने भी एक विकेट चटकाया.
गुजरात के गेंदबाजों ने इस मैच में कमाल का प्रदर्शन किया. कगीसो रबाडा और जेसन होल्डर ने इस मैच में 3-3 विकेट चटकाए. इसी के साथ प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 2 विकेट अपने नाम किए. सनराइजर्स के लिए कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाया और शुरुआत से ही विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा. टीम के लिए कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 19 रन बनाए. उनके अलावा केवल 3 बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े को पार कर पाए. गुजरात टाइटंस की टीम ने इस जीत के साथ ही पॉइंट्स टेबल के टॉप पर अपनी जगह बना ली है. टीम ने अब तक खेले 12 मैचों में से 8 में जीत हासिल की है.
संबंधित खबरें
टीम इंडिया से बाहर होंगे ये 5 खिलाड़ी! न्यूजीलैंड ODI सीरीज से कटेगा पत्ता
3 mins agoIPL 2027 में दिल्ली का साथ छोड़ सकते हैं मिचेल स्टार्क
4 mins agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया के सिलेक्शन पर 5 बड़े अपडेट
52 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11
1 hr agoफैंस के लिए खुशखबरी, IND vs ZIM पहले T20I में महिलाओं के लिए फ्री एंट्री
2 hrs agoपांचवें T20I पर मंडराया रद्द होने का खतरा, बेंगलुरु में बारिश की संभावना
3 hrs ago'रोहित शर्मा ने मुझे…', वर्ल्ड कप में मौका नहीं मिलने पर चहल का बड़ा बयान
4 hrs agoकब और कहां देखें IND-W vs ZIM-W पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज में बुमराह का खेलना मुश्किल, शमी को मिलेगा मौका?
5 hrs agoगंभीर को नहीं वैभव पर भरोसा? लक्ष्मण की कोचिंग में मिले हैं लगातार मौके
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines