हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

GT vs RR Qualifier 2: गुजरात के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर होगा सुरेश रैना का रिकॉर्ड, 25 गेंदों में बनाने होंगे इतने रन

GT vs RR Qualifier 2: 15 साल के वंडर किड ने आईपीएल 2026 में अपना दबदबा कायम किया है. वैभव सूर्यवंशी का नाम अब हर मैदान पर गूंजता हुआ नजर आता है. एलिमिनेटर के बाद अब क्वालीफायर 2 में उनके निशाने पर कई बड़े रिकॉर्ड होंगे. उनमें से एक सुरेश रैना का रिकॉर्ड भी है. यहां जानें उस रिकॉर्ड के बारे में…

विज्ञापन

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर गरज रहा है. उन्होंने इस सीजन धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए हर एक दिग्गज गेंदबाज की धज्जियां उड़ाने का काम किया है. इस लिस्ट में पैट कमिंस से लेकर जसप्रीत बुमराह जैसे इंटरनेशनल गेंदबाजों का नाम शामिल है. इस सीजन वैभव अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैंस का दिल तो जीत ही रहे हैं साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम करते जा रहे हैं. एलिमिनेटर के मैच में उन्होंने क्रिस गेल के सबसे ज्यादा छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ डाला तो वहीं अब क्वालीफायर 2 में उनके पास सुरेश रैना के एक बड़े ही अनोखे रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा.

सुरेश रैना के रिकॉर्ड पर वैभव की नजरें

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी अगर अपने चिर परिचित अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं तो उनके निशाने पर एक बड़ा रिकॉर्ड रहेगा. सुरेश रैना ने साल 2014 में पंजाब के खिलाफ क्वालीफायर 2 के मैच में सीएसके के लिए बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 87 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी. शुरुआती 25 गेंदों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड आज भी सुरेश रैना के नाम है. सनराइजर्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में वैभव इस रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब थे लेकिन वो चूक गए. उन्होंने शुरुआती 25 गेंदों में 81 रन बनाकर खेल रहे थे. 

GT vs RR Match Details
मैच तारीख समय वेन्यू
GT vs RR (Qualifier 2) 29 मई 2026 शाम 7:30 बजे महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़
सूर्यवंशी vs सुरेश रैना : रिकॉर्ड तुलना
खिलाड़ी सीजन पारी गेंद स्ट्राइक रेट छक्के
वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 97 रन 29 गेंद 334.48 12 छक्के
सुरेश रैना IPL 2014 87 रन 25 गेंद 348.00 12 चौके, 6 छक्के

एलिमिनेटर में खेली तूफानी पारी

वैभव सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर के मैच में सनराइजर्स के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए एक ऐतिहासिक पारी खेली. उन्होंने पारी की शुरुआत से ही गेंदबाजों की क्लास लगानी शुरू कर दी. पैट कमिंस के एक ही ओवर में उन्होंने लगातार 3 छक्के जड़ अपने इरादे साफ कर दिए थे. वैभव ने इस पारी में 12 छक्के जड़ते हुए 29 गेंदों में 97 रन बनाए. इसी के साथ उन्होंने एक सीजन में क्रिस गेल के सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया. उन्होंने इस मैच में 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था जिससे उन्होंने प्लेऑफ में सबसे तेज अर्धशतक के मामले में सुरेश रैना की बराबरी की.क्वालीफायर 2 मैच में एक बार फिर से हर किसी की नजरें उनके ऊपर रहेंगी. 

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- GT vs RR Qualifier 2 Live Streaming: कब खेला जाएगा गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच का मैच? जानें किस चैनल पर देख पाएंगे लाइव

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola