GT vs RR Qualifier 2 Live Streaming: आईपीएल 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. इस सीजन केवल 2 मुकाबले रह गए हैं, जिसके बाद फैंस को चैंपियन टीम मिल जाएगी. आरसीबी की टीम ने क्वालीफायर 1 मैच में जीत हासिल कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. दूसरी फाइनलिस्ट टीम का फैसला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाली क्वालीफायर 2 मैच से होगा. इस मैच में जो भी टीम जीत हासिल करेगी वो फाइनल में आरसीबी से भिड़ेगी. ऐसे में फैंस के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि ये मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा तो वहीं इसकी लाइव स्ट्रीमिंग किस चैनल पर होगी.
GT vs RR में किसका पलड़ा भारी
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें अब तक 10 बार टूर्नामेंट में आमने-सामने आ चुकी हैं, जिसमें गुजरात का पलड़ा पूरी तरह से भारी रहा है. गुजरात टाइटंस की टीम ने 7 बार जीत हासिल की है तो वहीं राजस्थान की टीम केवल 3 बार ही मैच में जीत दर्ज कर पाई है. इस सीजन भी दोनों टीमों के बीच 2 बार भिड़ंत हो चुकी है जिसमें से दोनों टीमों को 1-1 बार जीत मिली है.
कब और कहां होगा GT vs RR Qualifier 2 मैच?
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच का मुकाबला 29 मई को महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium Mullanpur New Chandigarh) में खेला जाएगा.
किस चैनल पर देख पाएंगे GT vs RR Qualifier 2 लाइव स्ट्रीमिंग?
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के क्वालीफायर 2 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग स्टार नेटवर्क पर होगी. टीवी पर इस मैच को लाइव देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर जाना होगा. इसी के साथ अगर फैंस ओटीटी पर मैच का लाइव लुत्फ उठाना चाहते हैं को इसके लिए उनको जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेना होगा.
यहां देखें IPL 2026 में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स का फुल स्क्वाड
राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यशराज पुंजा, ब्रिजेश शर्मा, रवींद्र जडेजा, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, कुलदीप सेन, युद्धवीर चरक, क्वेना मफाका, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, मनजोत सिंह चहल, विग्नेश पुथुर
गुजरात टाइटंस टीम: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, रविश्रीनिवासन साई किशोर, शाहरुख खान, इशांत शर्मा, ल्यूक वुड, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइज़न, गुरनूर बराड़, मानव सुथार, जयंत यादव
ये भी पढ़िए- टेस्ट मैच सिर्फ 4 दिन का ही क्यों हो रहा है? ICC का एक नियम जिसके बारे में नहीं जानते ज्यादा लोग
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
12 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
13 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines