Live Updates
IPL 2026 GT vs RR Live Score: गुजरात ने जीता मैच
गुजरात टाइटंस की टीम ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर ली है. टीम ने इस मैच में 8 गेंद रहते ही जीत दर्ज कर ली. टीम के लिए शुभमन गिल जीत के हीरो बने. उन्होंने 53 गेंदों में 103 रनों की पारी खेल टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया. अब टीम का अगला मुकाबला 31 मई को आरसीबी के खिलाफ होगा.
IPL 2026 GT vs RR Live Score: गुजरात के 3 विकेट गिरे
गुजरात टाइटंस की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है. वाशिंगटन सुंदर इस मैच में 9 गेंदों में 16 रनों की पारी खेल आउट हो गए हैं. हालांकि, इस विकेट से रन चेज में ज्यादा फर्क नहीं पड़ना चाहिए. सुंदर के बाद राहुल तेवतिया मैदान पर बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.
गुजरात टाइटंस का स्कोर – 17.1 ओवर, 201/3
IPL 2026 GT vs RR Live Score: गुजरात टाइटंस को लगा दूसरा झटका
गुजरात टाइटंस की टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा है. कप्तान शुभमन गिल 104 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर का शिकार बने हैं. हालांकि गुजरात की टीम फिलहाल मैच में बहुत आगे निकल गई है.
गुजरात टाइटंस का स्कोर – 15 ओवर, 182/2
IPL 2026 GT vs RR Live Score: शुभमन गिल ने जड़ा शानदार शतक
गुजरात टाइटंस के कप्तान और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 47 गेंदों में शतक जड़ा है. गिल के इस शतक के कारण ही अब गुजरात टाइटंस की टीम जीत से बस 37 रन ही दूर है.
गुजरात टाइटंस का स्कोर – 14 ओवर, 178/1
IPL 2026 GT vs RR Live Score: गुजरात को लगा पहला झटका
गुजरात टाइटंस की टीम को पहला झटका लगा है. साई सुदर्शन 32 गेंदों में 58 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं. ब्रिजेश शर्मा की गेंद पर सुदर्शन हिट विकेट हो गए.
गुजरात टाइटंस का स्कोर – 13 ओवर, 169/1
IPL 2026 GT vs RR Live Score: गिल के बाद साई सुदर्शन ने भी जड़ा पचासा
शुभमन गिल के बाद अब साई सुदर्शन ने भी शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. जिसके कारण ही गुजरात की टीम अब जीत के बेहद करीब पहुंच गई है.
गुजरात टाइटंस का स्कोर – 11 ओवर, 144/0
IPL 2026 GT vs RR Live Score: गिल ने पूरा किया अर्धशतक
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. उन्होंने 30 गेंदों में ये मुकाम हासिल किया. गुजरात की टीम शानदार तरीके से लक्ष्य की तरफ बढ़ रही है.
गुजरात टाइटंस का स्कोर – 9 ओवर, 108/0
IPL 2026 GT vs RR Live Score: गुजरात ने की शानदार शुरुआत
गुजरात टाइटंस की टीम ने इस मैच में 215 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत कर दी है. टीम ने पावरप्ले के 6 ओवरों में 69 रनों की स्कोर खड़ा कर दिया है और कोई भी विकेट नहीं गंवाया है. सुदर्शन 30 तो वहीं गिल 29 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.
गुजरात टाइटंस का स्कोर – 6 ओवर, 69/0
IPL 2026 GT vs RR Live Score: सुदर्शन को मिला जीवनदान
गुजरात की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए ताबड़तोड़ शुरुआत कर दी है. सुदर्शन औऱ गिल की जोड़ी ने पहले ही ओवर से बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए रन बनाने शुरू कर दिए हैं. टीम ने पहले 4 ओवरों में ही बिना कोई विकेट गंवाए 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है.
गुजरात टाइटंस का स्कोर – 4 ओवर, 52/0
IPL 2026 GT vs RR Live Score: शुरू हुई गुजरात की पारी
गुजरात टाइटंस की पारी की शुरुआत हो चुकी है. टीम को अगर फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो 215 रनों के टारगेट को हासिल करना होगा. टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है. सुदर्शन ने आर्चर की पहली ही गेंद पर चौका जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए हैं.
IPL 2026 GT vs RR Live Score: राजस्थान ने खड़ा किया 214 का स्कोर
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 214 रनों का स्कोर खड़ा किया है. टीम के लिए वैभव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 96 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इसके बाद डोनोवन फरेरा ने आखिरी ओवर में 27 रन कूट गुजरात को बैकफुट पर धकेलने का काम किया.
राजस्थान रॉयल्स का स्कोर – 20 ओवर, 214/6
IPL 2026 GT vs RR Live Score: वैभव शतक से चूके
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर से तूफानी बल्लेबाजी खेली. वो एक बार फिर इस मैच में शतक जड़ने से चूक गए. उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 96 रनों की पारी खेली. रबाडा की गेंद पर वो प्रसिद्ध कृष्णा को अपना विकेट थमा बैठे.
राजस्थान रॉयल्स का स्कोर – 17.2 ओवर, 172/6
IPL 2026 GT vs RR Live Score: वैभव ने पूरा किया अर्धशतक
राजस्थान रॉयल्स के लिए एक तरफ लगातार विकेट गिरते जा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ वैभव सूर्यवंशी ने लगातार दूसरे नॉकआउट मैच में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. उन्होंने इस मैच में अपने आईपीएल करियर का सबसे धीमा अर्धशतक पूरा किया है. उन्होंने 31 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की है.
राजस्थान रॉयल्स का स्कोर – 13 ओवर, 120/5
IPL 2026 GT vs RR Live Score: राजस्थान का 5वां विकेट गिरा
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जोफ्रा आर्चर के रूप में अपना 5वां विकेट गंवा दिया है. आर्चर इस मैच में महज 7 रन ही बना पाए. प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर तेज शॉट मारने के चक्कर में वो अपना कैच जोस बटलर को थमा बैठे. उनके आउट होने के बाद रवींद्र जडेजा मैदान पर उतरे हैं.
राजस्थान रॉयल्स का स्कोर – 12.4 ओवर, 118/5
IPL 2026 GT vs RR Live Score: राजस्थान को लगा चौथा झटका
राजस्थान रॉयल्स की टीम को दासुन शनाका के रूप में चौथा झटका लगा है. शनाका इस मैच में पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए. उन्होंने 9 गेंदों का सामना करते हुए महज 3 रनों की पारी खेली. उनके आउठ होने के बाद जोफ्रा आर्चर मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे हैं.
राजस्थान रॉयल्स का स्कोर – 11.3 ओवर, 109/4
IPL 2026 GT vs RR Live Score: रियान पराग भी हुए आउट
राजस्थान रॉयल्स की टीम को तीसरा झटका लग चुका है. रियान पराग ने इस मैच में 6 गेंदों में 11 रनों की पारी खेली. उनको जेसन होल्डर ने आउट किया है.
राजस्थान रॉयल्स का स्कोर – 10 ओवर, 103/3
IPL 2026 GT vs RR Live Score: जडेजा हुए रिटायर्ड आउट
रवींद्र जडेजा 8 ओवर खत्म होने के बाद अचानक मैदान से बाहर चले गए हैं. रिटायर्ड आउट होने से पहले उन्होंने 19 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली. उनके बाहर जाने के बाद टीम के कप्तान रियान पराग बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.
राजस्थान रॉयल्स का स्कोर – 8 ओवर, 82/2
IPL 2026 GT vs RR Live Score: राजस्थान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस मैच के शुरुआती 2 ओवरों में 2 बड़े विकेट गंवाए लेकिन टीम ने इसके बाद भी आतिशी बल्लेबाजी पर लगाम नहीं लगाई. रवींद्र जडेजा और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी ने 6 ओवर में टीम के लिए 70 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए हैं. जडेजा 11 गेंदों में 26 बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं वैभव ने भी 17 गेंदों में 31 रन जोड़े हैं.
राजस्थान रॉयल्स का स्कोर – 6 ओवर, 70/2
IPL 2026 GT vs RR Live Score: सिराज हुए चोटिल
गुजरात टाइटंस के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज गेंदबाजी करते हुए काफी दर्द में नजर आ रहे हैं. उनके कंधे में दर्ज हो रहा है ओर वो बीच मैदान इससे जूझते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि, इसके बाद भी उन्होंने अपना ओवर पूरा किया है. टीम इंडिया के लिए उनको आईपीएल के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलना है.
IPL 2026 GT vs RR Live Score: सिराज के एक ओवर में 21 रन
राजस्थान रॉयल्स ने इस क्वालीफायर 2 मैच में पहले 2 ओवर में 2 विकेट हासिल किए हैं. इसके बाद सिराज के अगले ही ओवर में वैभव सूर्यवंशी ने 21 रन कूट मैच को रोमांचक बना दिया है.
राजस्थान रॉयल्स का स्कोर - 3 ओवर, 34/2
IPL 2026 GT vs RR Live Score: राजस्थान को लगा दूसरा झटका
राजस्थान रॉयल्स की टीम को बैक टू बेट झटके लग चुके हैं. पारी के दूसरे ओवर में ध्रुव जुरेल भी आउट हो गए हैं. रबाडा की 146 की रफ्तार वाली गेंद पर जुरेल कैच आउट हो गए. उन्होंने इस मैच में 7 रन बनाए.
IPL 2026 GT vs RR Live Score: राजस्थान का पहला विकेट गिरा
राजस्थान रॉयल्स की टीम को पहला झटका लग चुका है. मोहम्मद सिराज ने पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल का विकेट चटका दिया है. जायसवाल इस मैच में महज 1 रन ही बना पाए.
IPL 2026 GT vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स की पारी हुई शुरू
राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए उतर चुकी है.
IPL 2026 GT vs RR Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट खिलाड़ी
राजस्थान रॉयल्स इम्पैक्ट खिलाड़ी: शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे
गुजरात टाइटंस इम्पैक्ट खिलाड़ी : राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, अरशद खान
IPL 2026 GT vs RR Live Score: टॉस में हुई कॉन्ट्रोवर्सी
क्वालीफायर 2 के मैच में 2 बार टॉस उछाला गया है. पहली बार जब सिक्का उछला तो स्टेडियम में दर्शकों की तेज आवाज के बीच रियान पराग ने क्या कहा पता नहीं चल सका, जिसके चलते दोबारा टॉस करवाना पड़ा.
IPL 2026 GT vs RR Live Score: 2 बार हुआ टॉस
क्वालीफायर 2 के मैच में 2 बार टॉस उछाला गया है. पहली बार जब सिक्का उछला तो स्टेडियम में दर्शकों की तेज आवाज के बीच रियान पराग ने क्या कहा पता नहीं चल सका, जिसके चलते दोबारा टॉस करवाना पड़ा.
IPL 2026 GT vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा
IPL 2026 GT vs RR Live Score: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, साई किशोर, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज
IPL 2026 GT vs RR Live Score: राजस्थान ने जीता टॉस
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीत लिया है. उन्होंने क्वालीफायर 2 मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. वैभव सूर्यवंशी जल्द ही मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरेंगे.
IPL 2026 GT vs RR Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैट का टॉस बस कुछ ही देर में होगा. ये अहम मुकाबला महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium Mullanpur New Chandigarh) में खेला जाएगा.
IPL 2026 GT vs RR Live Score: हेड टू हेड आंकड़े
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें अब तक 10 बार टूर्नामेंट में आमने-सामने आ चुकी हैं, जिसमें गुजरात का पलड़ा पूरी तरह से भारी रहा है. गुजरात टाइटंस की टीम ने 7 बार जीत हासिल की है तो वहीं राजस्थान की टीम केवल 3 बार ही मैच में जीत दर्ज कर पाई है.
IPL 2026 GT vs RR Live Score: गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 12
गुजरात टाइटंस- साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान/साईं किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
IPL 2026 GT vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 12
राजस्थान रॉयल्स- यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, ब्रिजेश शर्मा, सुशांत मिश्रा/तुषार देशपांडे/रवि बिश्नोई
Gujarat Titans vs Rajasthan Royals Highlights: गुजरात टाइटंस की टीम ने क्वालीफायर 2 मैच में 7 विकेट से जीत हासिल कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी की 96 रनों की पारी बेकार हो गई है. राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 20 ओवरों में वैभव की पारी के दम पर 214 रनों का स्कोर बनाया था. इसके बाद में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम शुरुआत से ही लय में नजर आई. टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल ने टारगेट चेज करते हुए बेहतरीन शतक जड़ा, जिसके दम पर टीम ने 31 मई को होने वाले फाइनल में अपनी जगह पक्की की है.
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस मैच में धुआंधार बल्लेबाजी के दम पर 20 ओवरों में 214 रन का स्कोर खड़ा किया. इस स्कोर तक पहुंचने के लिए राजस्थान के लिए एक बार फिर से वैभव सूर्यवंशी का बल्ला मुल्लांपुर के मैदान में गरजा. उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 96 रनों की पारी खेली. शतक के इतने करीब आकर वो एक बार फिर से चूक गए. उनके अलावा रवींद्र जडेजा ने भी 35 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली. डोनोवन फरेरा ने राशिद खान के आखिरी ओवर में 27 रन बनाकर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया. फरेरा ने 11 गेंदों में 38 रनों की आतिशी पारी खेली.
गुजरात टाइटंस के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. दोनों ने पहले विकेट के लिए 12.5 ओवरों में 167 रनों की साझेदारी की और टीम को मैच में आगे किया. सुदर्शन ने इस मैच में 32 गेंदों की 58 रनों की पारी खेली तो वहीं कप्तान शुभमन गिल ने भी इस मैच में 53 गेंदों में 104 रनों की यादगार पारी खेली. टीम ने बिना किसी परेशानी के 8 गेंद रहते ही मैच अपने नाम कर लिया. गुजरात टाइटंस का अब अगला मुकाबला 31 मई को आरसीबी के खिलाफ होगा. इस मैच में गुजरात की टीम अपनी दूसरी आईपीएल ट्रॉफी के लिए लड़ती हुई नजर आएगी.
संबंधित खबरें
बेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
10 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
53 mins ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
59 mins agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
1 hr agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
2 hrs agoIPL 2027 में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoकुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के आर अश्विन
3 hrs agoमंधाना की कप्तानी में पहली बार मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें शेड्यूल
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव की तुलना में अब तक कैसी रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी?
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines