Live Updates
GT vs RR IPL 2026 LIVE: राजस्थान की जीत
राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ कांटे का मुकाबला 6 रन से जीत लिया है.
GT vs RR IPL 2026 LIVE: गुजरात को 8वां झटका
राशिद खान ने 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं.
GT vs RR IPL 2026 LIVE: राशिद-रबाडा की शानदार पारियां
राशिद खान और कगिसो रबाडा की बल्लेबाजी ने मैच को कांटे का बना दिया.
GT vs RR IPL 2026 LIVE: गुजरात को 7वां झटका
शाहरुख खान 11 रन बनाकर रन आउट हो गए हैं.
GT vs RR IPL 2026 LIVE: गुजरात को छठा झटका
रवि बिश्नोई ने राहुल तेवतिया को 12 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया.
GT vs RR IPL 2026 LIVE: गुजरात को 5वां झटका
जोस बटलर 26 रन बनाकर आउट.
GT vs RR IPL 2026 LIVE: गुजरात को चौथा झटका
रवि बिश्नोई ने वाशिंगटन सुंदर को महज 4 रन के निजी स्कोर पर शिकार बना लिया.
GT vs RR IPL 2026 LIVE: गुजरात को तीसरा झटका
रवि बिश्नोई ने ग्लेन फिलिप्स को महज 3 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया.
GT vs RR IPL 2026 LIVE: गुजरात को दूसरा झटका
साई सुदर्शन 44 गेंदों में 73 रन बनाकर रवि बिश्नोई की गेंद पर आउट हो गए. तुषार देशपांडे ने कैच लेकर राजस्थान को राहत की सांस दिलाई
GT vs RR IPL 2026 LIVE: 6 ओवर में गुजरात-103/1
गुजरात टाइटंस ने 6 ओवर में 1 विकेट खोकर 103 रन बना लिए हैं. जोस बटलर 6 और साई सुदर्शन 72 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं
GT vs RR IPL 2026 LIVE: गुजरात को पहला झटका
कुमार कुशाग्र 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं
GT vs RR IPL 2026 LIVE: 6 ओवर में गुजरात-56/0
गुजरात टाइटंस ने 6 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 55 रन बना लिए हैं. कुमार कुशाग्र 17 और साई सुदर्शन 33 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
GT vs RR IPL 2026 LIVE: 4 ओवर में गुजरात-41/0
गुजरात टाइटंस ने 4 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 22 रन बना लिए हैं. कुमार कुशाग्र 13 और साई सुदर्शन 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
GT vs RR IPL 2026 LIVE: 2 ओवर में गुजरात-22/0
गुजरात टाइटंस ने 2 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 22 रन बना लिए हैं. कुमार कुशाग्र 1 और साई सुदर्शन 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
GT vs RR IPL 2026 LIVE: 20 ओवर में राजस्थान-210/6
20 ओवर में राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट खोकर 210 रन बना लिए, और इस तरह गुजरात टाइटंस को 211 रन लक्ष्य मिला.
GT vs RR IPL 2026 LIVE: राजस्थान को 5वां झटका
डोनोवन फरेरा 1 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए हैं. कगिसो रबाडा की गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने बाउंड्री के पास कैच लिया.
GT vs RR IPL 2026 LIVE: 16 ओवर में राजस्थान-166/4
राजस्थान रॉयल्स ने 16 ओवर में 4 विकेट खोकर 166 रन बना लिए हैं. डोनोवन फरेरा 1 और ध्रुव जुरेल 42 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
GT vs RR IPL 2026 LIVE: राजस्थान को चौथा झटका
शिमरोन हेडमायर 18 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए हैं. अशोक शर्मा की गेंद पर मोहम्मद सिराज ने शानदार कैच लिया.
GT vs RR IPL 2026 LIVE: 12 ओवर में राजस्थान-148/3
राजस्थान रॉयल्स ने 14 ओवर में 3 विकेट खोकर 148 रन बना लिए हैं. शिमरोन हेटमायर 12 और ध्रुव जुरेल 32 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
GT vs RR IPL 2026 LIVE: राजस्थान को तीसरा झटका
राजस्थान के कप्तान रियान पराग 8 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
GT vs RR IPL 2026 LIVE: राजस्थान को दूसरा झटका
यशस्वी जायसवाल 36 गेंदों में 55 रन बनाकर कगिसो रबाडा की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए हैं.
GT vs RR IPL 2026 LIVE: 12 ओवर में राजस्थान-122/1
राजस्थान ने 12 ओवर में 1 विकेट खोकर 122 रन बना लिए हैं. यशस्वी जायसवाल 51 और ध्रुव जुरेल 31 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
GT vs RR IPL 2026 LIVE: जायसवाल का अर्धशतक
जयशस्वी जायसवाल ने 32 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की.
GT vs RR IPL 2026 LIVE: राजस्थान के 100 रन पूरे
10.1 ओवर में राजस्थान रॉयल्स टीम के 100 रन पूरे हो चुके हैं.
GT vs RR IPL 2026 LIVE: 10 ओवर में राजस्थान- 97/1
राजस्थान रॉयल्स ने 10 ओवर में 1 विकेट खोकर 97 रन बना लिए हैं. यशस्वी जायसवाल 47 और ध्रुव जुरेल 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
GT vs RR IPL 2026 LIVE: वैभव सूर्यवंशी आउट
राजस्थान रॉयल्स को पहला झटका लगा है, गुजरात टाइटंस के पार्ट टाइम कप्तान ने वैभव सूर्यवंशी को 31 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है.
GT vs RR IPL 2026 LIVE: 6 ओवर में राजस्थान- 69/0
पावरप्ले में राजस्थान रॉयल्स बिना कोई विकेट खोए 69 रन बना लिए हैं. यशस्वी जायसवाल 35 और वैभव सूर्यवंशी 31 रन बनाकर क्रीज पर तूफान मचा रहे हैं.
GT vs RR IPL 2026 LIVE: राजस्थान रॉयल्स की पारी शुरु
राजस्थान रॉयल्स की से ओपनिंग करने पिच पर यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी आए.
GT vs RR IPL 2026 LIVE: टॉस के बाद राशिद खान का बयान
राशिद खान ने टॉस हारने के बाद कहा, 'खैर, हम भी पहले गेंदबाज़ी करना चाहते थे. विकेट ताज़ा है और मुझे लगता है कि शुरुआत में गेंदबाज़ों को कुछ मदद मिलेगी, लेकिन अब तक हम टॉस के नतीजे से काफी खुश हैं. गिल को मांसपेशियों में थोड़ी खिंचाव की दिक्कत हुई है, उम्मीद है कि वह जल्द ही वापस आ जाएँगे. KK (कुमार कुशाग्र) अपना पहला मैच खेल रहे हैं और मैं उन्हें खेलते हुए देखने के लिए उत्सुक हूँ. मुझे लगता है कि हमने (पिछले मैच में) अच्छा क्रिकेट खेला. मुझे लगता है कि पिछले मैच में भी मुकाबला बहुत करीबी था, लेकिन कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जहाँ हमें अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी में सुधार करने की ज़रूरत है. और हमने मीटिंग्स में इस बारे में काफी बात की है; हमें बस यहाँ अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करना है और अपना 100% देना है. इसलिए मुझे लगता है कि हमने पिछले मैच में भी सचमुच अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन हम उस मैच से सकारात्मक बातें सीखते हैं और अपने खेल में अपने कौशल को लगातार बेहतर बनाते रहते हैं.'
GT vs RR IPL 2026 LIVE: टॉस के बाद रियान पराग का बयान
टॉस जीतने के बाद रियान पराग ने कहा, 'हम पहले बैटिंग करेंगे. हमें अलग-अलग हालात को समझना होगा और उनके हिसाब से खुद को ढालना होगा. उम्मीद है कि हम 210 के आस-पास एक अच्छा स्कोर खड़ा करेंगे और बाद में उसे डिफेंड करेंगे. हम एक ऐसी टीम बनना चाहते हैं जो हर तरह की परिस्थितियों में खेल सके. मैं चाहता हूं कि हमारी टीम फ्लेक्सिबल हो. हम सिर्फ़ एक ही तरह की क्रिकेट नहीं खेलना चाहते. हम ऐसी टीम नहीं बनना चाहते जो सिर्फ़ 200 या 250 रन ही बना सके या गेंदबाज़ी कर सके. मुझे लगता है, जैसा कि मैंने कहा, मैं चाहता हूँ कि हम पिच को समझें, IPL में आने वाली हर तरह की परिस्थितियों में खेलें, और उसमें अच्छा प्रदर्शन करें. तो मुझे लगता है कि यही हमारा संदेश है. टीम में दो बदलाव किए गए हैं. बृजेश की जगह तुषार देशपांडे आए हैं और बिश्नोई की जगह शुभम दुबे आए हैं.'
GT vs RR IPL 2026 LIVE: राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11
यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा
GT vs RR IPL 2026 LIVE: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11
कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिद्ध कृष्णा
GT vs RR IPL 2026 LIVE: राशिद खान कर रहे हैं गुजरात की कप्तानी
आज टॉस के लिए राशिद खान पिच पर आए, उन्होंने बताया कि रेगुलर कैप्टन शुभमन गिल की मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो रहा है, इसलिए वो मौजूद नहीं हैं.
GT vs RR IPL 2026 LIVE: राजस्थान ने जीता टॉस
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. गुजरात टीम को पहले गेंदबाजी करनी होगी.
GT vs RR IPL 2026 LIVE: वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा जलवा?
IPL 2025 में जिस तरह से उन्होंने अपना खेल खत्म किया था, उसी लय को बरकरार रखते हुए वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 सीज़न की शुरुआत एक और शानदार अर्धशतक के साथ की. उन्होंने CSK के खिलाफ सिर्फ 17 गेंदों में 52 रन बनाए, जिसमें चार चौके और 5 छक्के शामिल थे. RR के बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ के अनुसार, पिछले एक साल में सूर्यवंशी के खेल में जबरदस्त सुधार हुआ है, और यह सीजन इस 15 साल के खिलाड़ी के लिए काफी अहम साबित होगा.
GT vs RR IPL 2026 LIVE: विकटों के मामले में राशिद खान आगे
इन टीमों के मुकाबले में राशिद खान ने सबसे ज़्यादा विकेट (10) लिए हैं. 8 पारियों में उन्होंने 6.12 की इकॉनमी रेट से गेंदबाज़ी की है, जिसमें उनका बेस्ट फिगर 3/14 रहा है. के मुकाबले में राशिद खान ने सबसे ज़्यादा विकेट (10) लिए हैं. 8 पारियों में उन्होंने 6.12 की इकॉनमी रेट से गेंदबाज़ी की है, जिसमें उनका बेस्ट फिगर 3/14 रहा ह
GT vs RR IPL 2026 LIVE: हेड टू हेड में गिल आगे
दोनों टीमों के मुकाबले का इतिहास देखें तो सबसे ज्यादा रन शुभमन गिल ने बनाए हैं. 8 पारियों में, गिल ने 47.42 की औसत और 136 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 332 रन बनाए हैं. उनका बेस्ट स्कोर 84 है.
GT vs RR IPL 2026 LIVE: सीजन का पहला डबल हेडर दिन
आज दिन का दूसरा मैच GT और RR के बीच खेला जाएगा. दिल्ली और मुंबई अभी दिल्ली में दोपहर का मैच खेल रहे हैं.
Gujarat Titans vs Rajasthan Royals: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच कांटे के मुकाबले में पिंक आर्मी ने 6 रन से बाजी मार ली है. वहीं मेजबान टीम को इस सीजन में बैक टू बैक हार का सामना करना पड़ा. रियान पराग एंड कंपनी के जीत के हीरो तुषार पांडे साबित हुए जिन्होंने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए फिसलता हुआ मैच अपनी टीम के फेवर में कर लिया.
राजस्थान रॉयल्स की शानदार बल्लेबाजी
पिंक आर्मी के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया जो सही साबित हुए. ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने 31 और यशस्वी जायस्वाल ने 55 रन बनाकर तेज शुरुआत दी. इसके बाद ध्रव जुरेल ने 42 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 75 रन बनाकर मोटेरा में तूफान ला दिया. हालांकि बाकी किसी बल्लेबाज ने ज्यादा कमाल नहीं दिखाया लेकिन 20 ओवर में राजस्थान का स्कोर 210/6 तक पहुंच गया.गेंदबाजी की बात करें तो गुजरात टाइटंस की तरफ से कगिसो रबाडा ने 2, वहीं मोहम्मद सिराज, अशोर शर्मा, राशिद खान और प्रसिद्ध कृष्णा को 1-1 विकेट हासिल हुआ.
गुजरात की कोशिशें बेकार
211 के टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने शानदार शुरुआत की, साई सुदर्शन और कुमार कुशाग्र ने पहले विकेट के लिए 78 रन जोड़े, लेकिन इसके बाद कुशाग्र 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, फिर मैदान में सुदर्शन का तूफान देखने को मिला. उन्होंने 44 गेंदों में शानदार 73 रन की पारी खेली. उनके आउट होने के बाद टीम मुश्किल में आ गई और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे. फिर राशिद खान ने 24 और कगिसो राबाद ने नाबाद 23 रन बनाकर टीम की उम्मीदें जिंदा रखीं, लेकिन आखिरी ओवर में तुषार देशपांडे की गेंदबाजी ने मेजबान टीम को 204/8 के स्कोर पर रोक दिया और इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स को लगातार दूसरी जीत दिलाई. गेंदबाजी में रवि बिश्नोई का भी जलवा देखने को मिला, उन्होंने जीटी के 4 बल्लेबाजों का शिकार किया.
गुजराज टाइटंस की प्लेइंग 11: कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (डब्ल्यू), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (सी), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिद्ध कृष्णा.
गुजराज टाइटंस की प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा.
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
7 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
8 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
9 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines