हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

GT IPL Auction 2026 Updates: गुजरात टाइटन्स ने जेसन होल्डर पर खेला बड़ा दांव, 7 करोड़ की लगाई विनिंग बोली

GT IPL Auction 2026 Updates: आईपीएल 2026 के लिए 369 खिलाड़ियों पर आज 10 टीमें बोली लगाएंगी. गुजरात टाइटन्स की नजर अपने मिडिल ऑर्डर की कमी पूरी करने पर होगी. उम्मीद की जा रही है कि GT विदेशी खिलाड़ियों पर बोली लगा सकती है.

विज्ञापन

Live Updates

21:06 (IST) 16 Dec 2025

GT IPL Auction 2026 Live Updates: गुजरात पहुंचे टॉम बैंटन

टॉम बैंटन को गुजरात टाइटन्स ने 2 करोड़ की बेस प्राइस पर खरीदा.

18:45 (IST) 16 Dec 2025

18:44 (IST) 16 Dec 2025

GT IPL Auction 2026 Live Updates: गुजरात टाइटन्स के खेमे में पहुंचे जेसन होल्डर

गुजरात टाइटन्स ने जेसन होल्डर पर खेला बड़ा दांव, 7 करोड़ की लगाई विनिंग बोली.

17:25 (IST) 16 Dec 2025

17:25 (IST) 16 Dec 2025

GT IPL Auction 2026 Live Updates: अशोक शर्मा पहुंचे गुजरात, टीम ने लगाई 90 लाख की बोली

अशोक शर्मा को गुजरात टाइटन्स ने 90 लाख रुपये में बनाया टीम का हिस्सा.

15:43 (IST) 16 Dec 2025

GT IPL Auction 2026 Live Updates: 7 खिलाड़ियों पर अब तक खर्च हुए 41.2 करोड़

अब तक 7 खिलाड़ी 41.2 करोड़ रुपये में खरीदे गए.

15:32 (IST) 16 Dec 2025

GT IPL Auction 2026 Live Updates: मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों का इंताजर, GT ने अभी तक नहीं लगाई कोई बोली

गुजरात टाइटन्स ने अभी तक किसी भी खिलाड़ी पर बोली नहीं लगाई है. GT को अपनी टीम के लिए मिडिल ऑर्डर्स की तलाश है.

15:23 (IST) 16 Dec 2025

GT IPL Auction 2026 Live Updates: विकेट कीपर्स के लिए तीसरे स्लॉट की बोली हुई शुरू

जॉनी बेस्टो और क्विटिन डिकॉक पर होगी नजर.

14:37 (IST) 16 Dec 2025

GT IPL Auction 2026 Live Updates: शुरू हुआ ऑक्शन का खेल

टीमें अबू धाबी के एतिहाद में आईपीएल 2026 के लिए शुरू हुई नीलामी. खिलाड़ी, कोच और मालिक अपनी-अपनी सीटों पर बैठ गए हैं.

14:10 (IST) 16 Dec 2025

GT IPL Auction 2026 Live Updates: गुजरात टाइटन्स की पहली सोच

शेरफेन रदरफोर्ड को मिडफील्ड में भेजने के बाद गुजरात टाइटन्स मिडिल ऑर्डर में एक मजबूत बल्लेबाज की तलाश कर रही है, जो किसी विदेशी खिलाड़ी से पूरी होने की उम्मीद है. कागीसो रबाडा के चोटिल रहने के इतिहास को देखते हुए गुजरात टाइटन्स किसी विदेशी तेज गेंदबाज को भी टीम में शामिल करना चाह सकती है.

गुजरात टाइटन्स के टार्गेट पर ये खिलाड़ी- डेविड मिलर, वेंकटेश अय्यर, लियाम लिविंगस्टोन, लुंगी एनगिडी, कूपर कॉनॉली

GT IPL Auction 2026 Updates: आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी आज अबू धाबी के एतिहाद स्टेडियम में आयोजित की जा रही है. ऑक्शन में 369 खिलाड़ियों पर IPL की 10 टीमें अपनी बोली लगाएंगी. ऑक्शन में गुजरात टाइटन्स 12.90 करोड़ रुपये के पर्स के साथ बोली लगाने उतर रही है. GT ने पहले ही कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर और कगिसो रबाडा जैसे विदेशी खिलाड़ियों को अपने स्क्वॉड में बरकरार रखा है. गुजरात टाइटन्स को अब कुछ ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत है जो उनकी टीम में जरूरत के अनुसार फिट हो और एक अच्छी प्लेइंग इलेवन टीम बन कर आईपीएल 2026 की ट्रॉफी जिता सके. गुजरात ने पहले ही 19 खिलाड़ियों को रिटेन कर अपना स्क्वॉड मजबूत रखा है, लेकिन कुछ और खिलाड़ियों पर बोली लगाने के लिए टीम ऑक्शन में उतरेगी.

गुजरात टाइटन्स के रिटेन खिलाड़ी

गुजरात टाइटन्स पहले ही अपने कई खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखा है, जिसके लिए फ्रेंचाइजी ने उन्हें मोटी रकम दी. नीलामी शुरू होने से पहले ही GT ने अपने 19 क्रिकेटर्स को टीम के साथ बनाए रखा, जो IPL 2026 में भी गुजरात की तरफ से खेलते नजर आएंगे. ये रहे उनके नाम.

  1. अनुज रावत
  2. अरशद खान
  3. ग्लेन फिलिप्स
  4. गुरनूर बरार
  5. इशांत शर्मा
  6. जयंत यादव
  7. जोस बटलर
  8. कुमार कुशाग्र
  9. मानव सुथार
  10. मोहम्मद सिराज
  11. निशांत सिद्धू
  12. प्रसिद्ध कृष्णा
  13. राहुल तेवतिया
  14. राशिद खान
  15. साई किशोर
  16. साई सुदर्शन
  17. शाहरुख खान
  18. शुबमन गिल
  19. वाशिंगटन सुंदर

गुजरात टाइटन्स (GT) ने किसे किया रिलीज?

19 खिलाड़ियों को रिटेन करने के साथ गुजरात टाइटन्स ने 5 पुराने खिलाड़ियों को रिलीज भी किया, जो अब शायद किसी और टीम से खेलते नजर आएंगे. खिलाड़ियों के नाम आप नीचे दी गई लिस्ट में देख सकते हैं.

विज्ञापन
  1. दासुन शनाका
  2. गेराल्ड कोएत्जी
  3. करीम जनत
  4. कुलवंत खेजरोलिया
  5. महिपाल लोमरोर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola