GT Beat RCB By 4 Wickets: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जीटी ने आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया. इस जीत में गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों का अहम योगदान रहा जिन्होंने ‘रजत पाटीदार की आर्मी’ के बैटिंग ऑर्डर को नेस्तनाबूद करते हुए मैच को अपने फेवर में मोड़ लिया. रही सही कसर शुभमन गिल और उनके साथी बल्लेबाजों ने पूरी कर दी.
RCB की फ्लॉप बैटिंग
गुजरात टाइंटस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. जीटी टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बेंगलुरु को पहला झटका देते हुए तीसरे ही ओवर में 5 रन के निजी स्कोर पर पलेवियन भेज दिया. हालांकि विराट कोहली ने रबादा के ओवर में लगातार 5 छक्के लगाए थे, फिर इसे प्रोटियाज पेसर ने उन्हें 28 रन के निजी स्कोर पर राशिद खान के हाथों कैच आउट करा दिया. हालांकि देवदत्त पडिक्कल ने 40 रन का योगदान दिया, लेकिन इसके बाद कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया.
GT के गेंदबाजों का कहर
अरसीबी टीम की तरफ से रजत पाटीदार (19 रन), जितेश शर्मा (1 रन), टिम डेविड (9 रन), क्रुणाल पांड्या (4 रन), रोमारियो शेफर्ड ( 17 रन), वेंकटेश अय्यर (12 रन) और भुवनेश्वर कुमार (नाबाद 15 रन) ज्यादा कमाल नहीं कर पाए, और पूरी टीम 19.2 ओवर में 155 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. गुजरात की तरफ से अरशद खान को 3, राशिद खान और जेसन होल्डर को 2-2, मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा को 1-1 विकेट हासिल हुए.
गुजरात की आसान जीत
156 रन के आसान टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने अच्छी शुरुआत देने की कोशिश की, एक तरफ जहां कप्तान शुभमन गिल ने 18 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 43 रन बनाए, वहीं उनके ओपनिंग पार्टनर साई सुदर्शन महज 6 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए. जोस बटलर ने भी गिल की तरह तेज खेलते हुए 19 गेंदों में 39 रन बनाए. वॉशिंटगन सुंदर ने 12, शाहरुख खान ने 8 और जेसन होल्डर ने 12 रन जोड़े. हालांकि इसका कुछ खास असर मेजबान पर नहीं पड़ा, राहुल तेवतिया (27*)और राशिद खान (7*) ने मिलकर ने जीटी को जीत के दहलीज पर पहुंचा दिया, इन्होंने 15.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 158/6 का टोटल बना दिया.
संबंधित खबरें
WTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
30 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
1 hr agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
1 hr agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
3 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines