WTC 2023 Final: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में हार के बाद लगातार आलोचना झेल रहे भारतीय कोच राहुल द्रविड़ को साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ का साथ मिला है। डब्लयूटीसी फाइनल जीतकर भारत आईसीसी ट्रॉफी जीतने का अपना 10 साल का सूखा समाप्त करना चाहती थी लेकिन ये संभव नहीं हो सका। ऐसे में इसके बाद कोच राहुल द्रविड़ के पास क्या चैलैंज है इसका भी खुलासा ग्रीम स्मिथ ने किया है।
2013 से जारी आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 टीम इंडिया का आखिरी बड़ा खिताब था। 2013 में बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी शानदार जीत के बाद, भारत ने प्रमुख टूर्नामेंटों में अपनी छाप छोड़ने के लिए संघर्ष किया है। 10 साल के अंतराल के बाद, टीम की निगाहें आगामी एकदिवसीय विश्व कप पर होंगी जिसकी मेजबानी वह 2023 के अंत में करने वाला है।
सबसे बड़ी चर्चाओं में से एक यह भी हो सकता है कि अगर भारतीय टीम विश्व कप घर लाने में विफल रहती है तो मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को अनुबंध विस्तार मिलेगा या नहीं। इस पर ग्रीम स्मिथ ने भारतीय दिग्गज का समर्थन किया है। उनके मुताबिक द्रविड़ को भारतीय टीम के पुनर्निर्माण के लिए एक और अवसर दिया जाना चाहिए।
ये है राहुल की सबसे बड़ी चुनैती
स्मिथ ने कहा कि “जब आप भारतीय क्रिकेट में लीडरशिप रोल में शामिल होते हैं, तो उम्मीद कुछ ऐसी होती है, जिसे आपको पूरा करना होता है। खिलाड़ियों की एक बड़ी गुणवत्ता आपके पास है। भारत दो या तीन टीमों को एक साथ उतार सकता है। एक लीडर के लिए भारत में सबसे बड़ी चुनौती उन स्क्वॉड्स को संतुलित करना है, अपने टूर शेड्यूल, विभिन्न प्रारूपों को संतुलित करना है और ये कुछ सबसे बड़े फैसले हैं जो राहुल और उनकी चयन टीम के आगे आ रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “वे स्क्वॉड को कैसे देखते हैं, वे उन टीमों को कैसे आगे बढ़ाते हैं। वह एक क्वालिटी मैन और एक क्वालिटी परफॉर्मर हैं। उन्होंने इसे एक कोच के रूप में सही दिखाया है। इसलिए, आपको उन्हें भारतीय टीम के रीबिल्ड के लिए उचित अवसर देना होगा।” भारतीय टीम WTC की हार का गम भूलकर वेस्टइंडीज का दौरा करेगी, जहां तीनों फॉर्मेट की सीरीज उन्हें खेलनी है।
संबंधित खबरें
PAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
5 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
6 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
6 hrs agoमुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? कार्तिक ने किया रोहित का समर्थन
7 hrs agoवेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया का डराने वाला T20I रिकॉर्ड
7 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, जताई खुशी
9 hrs agoदीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
9 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
9 hrs agoIND vs NZ: फ्री में कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड तीसरा T20I मैच LIVE?
9 hrs agoहरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया पहला वनडे शतक
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines