Asia Cup 2025: भारतीय टीम का इंग्लिश दौरा खत्म हो चुका है। अब टीम इंडिया एक महीने के ब्रेक पर जा रही है। टीम इंडिया अब सीधे एशिया कप 2025 में ही खेलती हुई नजर आएगी। 9 सितंबर से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट पर अब बीसीसीआई की नजरें हैं। भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर टी20आई फॉर्मेट में पहला टूर्नामेंट जीतना चाहेंगे, ऐसे में जसप्रीत बुमराह की मौजूदगी टीम के लिए अहम साबित होगी। ऐसे में फैंस के 15 महीनों का इंतजार भी खत्म हो जाएगा।
जसप्रीत बुमराह इस टूर्नामेंट से करेंगे वापसी
भारतीय टीम के सुपरस्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का आखिरी टेस्ट मैच नहीं खेला था। इसके साथ ही खबर आ रही थी कि बुमराह एशिया कप 2025 से भी ब्रेक ले सकते हैं। हालांकि हिंदुस्तान टाइम्स की नई रिपोर्ट के मुताबिक जसप्रीत बुमराह एशिया कप 2025 से मैदान पर वापसी कर सकते हैं। बुमराह ने आखिरी बार टी20 विश्व कप 2024 में इस फॉर्मेट को खेला था। उसके बाद से पिछले 15 महीनों में बुमराह ने टी20 फॉर्मेट में कोई भी मुकाबला नहीं खेला है। ऐसे में उन्हें सबसे छोटे फॉर्मेट में सभी फैंस देखना चाहते हैं।
बुमराह को संभालकर बीसीसीआई करेगी प्रयोग
सुपरस्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पिछले कई सालों से बैक की समस्या से जूझ रहे हैं। जिसके कारण ही बीसीसीआई उन्हें बहुत संभालकर खिला रही है। इंग्लिश दौरे पर भी उन्होंने 3 टेस्ट मैच ही खेले, वो भी सीरीज शुरू होने से पहले ही फैसला हो गया था। घरेलू मैदान पर बुमराह का टेस्ट खेलना मुश्किल लग रहा है। ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट अब उन्हें वाइट बॉल फॉर्मेट में खिलाना चाहती है। एशिया कप 2025 के बाद बुमराह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: जीत के बाद मोहम्मद सिराज को खली इस खिलाड़ी की कमी, कही दिल जीतने वाली बात
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
2 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
2 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
4 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
5 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines