IPL 2026: बीसीसीआई के पदाधिकारियों ने 20 जनवरी को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग की थी. जिसमें आईपीएल 2026 को लेकर कुछ फैसले लिए गए. इस दौरान टूर्नामेंट के वेन्यू के बारे में भी जमकर चर्चा की गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक कुल 18 शहरों में आईपीएल 2026 खेला जा सकता है. ज्यादातर आईपीएल फ्रेंचाइजी अब 2 स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड बना सकती है. ऐसे में फैंस अब जानना चाहते हैं कि क्या उनके शहर में मुकाबले खेले जाएंगे.
इन शहरों में खेले जाएंगे आईपीएल 2026 के मुकाबले
आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग से आ रही दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक इस सीजन के मुकाबले 18 अलग-अलग स्टेडियम में खेले जा सकते हैं. जिसमें चेन्नई, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई (वानखेड़े), कोलकाता, अहमदाबाद, न्यू चंडीगढ़, हैदराबाद, धर्मशाला, विशाखापत्तनम, गुवाहाटी, जयपुर, बेंगलुरु, पुणे, रायपुर, रांची, नवी मुंबई (डीवाई पाटिल) और तिरुअनंतपुरम शामिल है. दरअसल मार्च और अप्रैल में ही असम, तमिलनाडु और बंगाल में चुनाव होने हैं. जिसके कारण ही चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 होम ग्राउंड बनाने होंगे. कई और टीमें भी अब 2 होम ग्राउंड बनाने के लिए तैयार नजर आ रही है. जिसके कारण ही 10 टीमों के 18 होम ग्राउंड होने वाले हैं.
ये भी पढ़ें: Exclusive: ऋषभ पंत के फैंस को मिली बुरी खबर, IPL 2026 से पहले टेंशन में LSG
फ्रेंचाइजियों को पसंद आ गया 2 होम ग्राउंड का मॉडल
सीजन 17 तक बहुत ही कम टीमें ही 2 होम ग्राउंड के बारे में सोचती थी, लेकिन बढ़ते फैन बेस के कारण ही फ्रेंचाइजी को ये मॉडल बहुत ज्यादा पसंद आ रहा है. बीसीसीआई भी चाहता है कि आईपीएल को ज्यादा से ज्यादा शहरों के लोगों से जोड़ा जाए. भविष्य में हर फ्रेंचाइजी के पास 2 होम ग्राउंड हो सकते हैं. जिससे ज्यादा से ज्यादा फैंस स्टेडियम में आकर आईपीएल का मजा ले सके. बीसीसीआई का फोकस फिलहाल आईपीएल 2026 को पहले से भी ज्यादा हिट बनाने का है.
ये भी पढ़ें: कब होगा IPL 2026 के शेड्यूल का ऐलान? सामने आई रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
43 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
47 mins agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
2 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
3 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
4 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines